लाइव न्यूज़ :

कारोबारी गतिविधियों में तेजी जारी, महामारी से पहले के स्तर से भी ऊपर पहुंची: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 30, 2021 20:19 IST

Open in App

व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी का रुख जारी है और गत 29 अगस्त को समाप्त सप्ताह में ये गतिविधयां महामारी से पहले के स्तर से काफी ऊपर पहुंच गयी। एक जापानी ब्रोकरेज कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। ब्रोकरेज कंपनी के अनुसार, नोमुरा इंडिया बिजनेस रिजम्पशन इंडेक्स 29 अगस्त को समाप्त सप्ताह के लिए बढ़कर 102.7 हो गया, जो इससे पिछले सप्ताह में 101.3 पर था। मार्च 2020 के महामारी से पहले के स्तरों के साथ व्यावसायिक गतिविधियों की तुलना करने वाला यह सूचकांक संक्रमण की दो लहरों के दौरान तेजी से गिर गया था। दोनों ही लहरों के दौरान देश के ज्यादातर हिस्से में लॉकडाउन लगाया गया था। नोमुरा ने कहा कि अगस्त 2021 में सूचकांक में 5.6 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई जबकि इससे पहले, जुलाई में यह 17.1 और जून में 15 प्रतिशंत अंक चढ़ा था। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि सितंबर तिमाही में जीडीपी की वृद्धि में तेजी आएगी और उसने चालू वित्त् वर्ष में 10.4 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि का अपना अनुमान बरकरार रखा। नोमुरा के मुताबिक बिजली की मांग 0.1 प्रतिशत बढ़ी है जबकि श्रम भागीदारी एक सप्ताह पहले के 40 प्रतिशत से मामूली बढ़कर 40.8 प्रतिशत पर पहुंच गई। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि नये संक्रमण मामलों को लेकर मिली जुली खबरें हैं। सात दिन के औसत के मुताबिक मामलों की संख्या पिछले सप्ताह के 9,200 से बढ़कर 41,000 तक पहुंच गई। हालांकि, यह स्थिति केरल की वजह से बनी है। फिर भी ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि आगामी त्यौहारों के मौसम को देखते हुये ‘‘तीसरी लहर’’ को खारिज नहीं किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो