लाइव न्यूज़ :

बजट का खुमार, रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति, तिमाही नतीजे तय करेंगे बाजार की दिशा

By भाषा | Updated: February 2, 2020 18:18 IST

रिजर्व बैंक बृहस्पतिवार को बजट के बाद की अपनी पहली मौद्रिक समीक्षा पेश करेगा। विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े इसी सप्ताह आने हैं। सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल, ल्यूपिन, सनफार्मा और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइस सप्ताह शेयर बाजार की दिशा काफी हद तक बजट के ‘खुमार‘’ से तय होगी।शनिवार को बजट से निराश बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 988 अंक का गोता लगा गया।

इस सप्ताह शेयर बाजार की दिशा काफी हद तक बजट के ‘खुमार‘’ से तय होगी। इसके अलावा निवेशकों की निगाह रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा, वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी रहेगी। शनिवार को बजट से निराश बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 988 अंक का गोता लगा गया।

विश्लेषकों ने कहा कि बजट बाजार उम्मीदों को पूरा करने में विफल रहा, जिससे निवेशक निराश हैं। बाजार को बजट में वृद्धि प्रोत्साहन और राजकोषीय अनुशासन के उपायों की उम्मीद थी। आनंद राठी एंड स्टॉक ब्रोकर्स के मुख्य अर्थशास्त्री और कार्यकारी निदेशक सुजन हाजरा ने कहा, ‘‘वृद्धि को प्रोत्साहन देने के उपायों का अभाव बाजार की दृष्टि से नकारात्मक रहा। नयी आयकर व्यवस्था कर छूट वाली इक्विटी बचत योजनाओं के लिए नकारात्मक है।’’

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘आयकर बदलाव रियायतें छोड़ने की शर्तों के साथ आए हैं, जिससे बाजार निराश हुआ। बीमा क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के राजकोषीय घाटे के लिए जो लचीलापन दिखाया गया है, वह सकारात्मक है, लेकिन इसका विस्तार अगले वित्त वर्ष तक करने से बाजार को और भरोसा मिल पाता। उन्होंने कहा कि अब बजट पेश हो चुका है। ऐसे में सभी निगाह तिमाही नतीजों और निकट भविष्य के वैश्विक घटनाक्रमों पर रहेगी।

रिजर्व बैंक बृहस्पतिवार को बजट के बाद की अपनी पहली मौद्रिक समीक्षा पेश करेगा। विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़े इसी सप्ताह आने हैं। सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल, ल्यूपिन, सनफार्मा और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे। बजट के दिन शनिवार को बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 987.96 अंक या 2.43 प्रतिशत टूटकर 39,735.53 अंक पर आ गया। बीते सप्ताह सेंसेक्स 1,877.66 अंक टूटा। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें