लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: मोदी सरकार ने फंड आफ फंड्स और मेक इन इंडिया के लिए आवंटन बढ़ाया, जानिए कितना

By भाषा | Updated: February 2, 2020 15:21 IST

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) इस कोष का परिचालन करने वाली एजेंसी है। 2019-20 के संशोधित अनुमान में एफएफएस के लिए आवंटन 431.30 करोड़ रुपये था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) इस कोष का परिचालन करने वाली एजेंसी है। मेक इंडिया कार्यक्रम के लिए आवंटन में बढ़ोतरी की गई है। मेक इन इंडिया कार्यक्रम के लिए कुल मिलाकर 1,281.97 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया गया है

सरकार ने स्टार्टअप इकाइयों की मदद के लिए स्थापित कोष (फंड आफ फंड्स) के लिए 2020-21 के लिए आवंटन बढ़ाकर 1,054.97 करोड़ रुपये कर दिया है। सरकार ने स्टार्टअप्स के लिए यह कोष (एफएफएस) 10,000 कोष के साथ स्थापित किया था।

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) इस कोष का परिचालन करने वाली एजेंसी है। 2019-20 के संशोधित अनुमान में एफएफएस के लिए आवंटन 431.30 करोड़ रुपये था। बजट दस्तावेजों के अनुसार स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम के लिए आवंटन कुछ घटाकर 50 करोड़ रुपये कर दिया गया है। 2019-20 के संशोधित अनुमान में इसके लिए आवंटन 57.84 करोड़ रुपये था।

वहीं दूसरी ओर मेक इंडिया कार्यक्रम के लिए आवंटन में बढ़ोतरी की गई है। मेक इन इंडिया कार्यक्रम के लिए कुल मिलाकर 1,281.97 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया गया है, जबकि 2019-20 के संशोधित अनुमान में यह आवंटन 651.58 करोड़ रुपये थी।

मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत निवेश प्रोत्साहन के लिए 140 करोड़ रुपये और कारोबार सुगमता को 20 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१मेक इन इंडियामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें