लाइव न्यूज़ :

Budget 2018: देश में खुलेंगे 24 नए मेडिकल कॉलेज, स्कूल टीचरों के लिए एकीकृत बीएड ट्रेनिंग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 1, 2018 13:21 IST

Budget 2018 Education: अरुण जेटली बज़ट 2018-19 में प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी तक शिक्षा को एकीकृत करने की बात कही।

Open in App

देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार (01 फ़रवरी) को बज़ट 2018 में पूरे देश में आईआईटी के तहत 18 स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर बनाए खोले जाएंगे। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि देश में 24 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। केंद्र सरकार हर तीन संसदीय क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की मंशा रखती है।

बज़ट 2018 अभिभाषण में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि केंद्र सरकार प्राथमिक शिक्षा से लेकर 12वीं तक शिक्षा को समेकित रूप से देखना चाहती है। जेटली के अनुसार इससे शिक्षा और शिक्षक दोनों की गुणवत्ता बेहतर होगा।

प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाले शोध को बढ़ावा देने के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस स्कीम के तहत हर साल बीटेक के 100 छात्रों को आईआईटी से पीएचडी करने का अवसर दिया जाएगा। मोदी सरकार 18 नए आईआईटी और एनआईटी कॉलेज की स्थापना करेगी।।

केंद्र सरकार आदिवासी बच्चों को उनके परिवेश में सबसे अच्छी शिक्षा देने की व्यवस्था करेगी। केंद्र सरकार आदिवासियों के लिए एकलव्य स्कूल की शुरुआत करेगी। सरकार का मनाना है की ऐसा ब्लाक जहां आदिवासियों की संख्या 50 प्रतिशत या उससे ज़्यादा है , तो उनके लिए आवासीय स्कूल की शुरुआत की जाएगी । ये स्कूल नवोदय विद्यालय की तर्ज पर होंगे। 

अरुण जेटली ने कहा कि सरकार 13 लाख स्कूल टीचरों के प्रशिक्षण को बेहतर बनाएगी और स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देगी। स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार स्कूल टीचरों के लिए एकीकृत बीएड कार्यक्रम शुरू करेगी।

युवाओं को रोजगार के काबिल बनाने के लिए केद्र सरकार कौशल विकास रफ्तार को तेज करेगी। केंद्र सरकार बडोदरा में नई रेलवे यूनिवर्सिटी खोलेगी। 

टॅग्स :बजट 2018अरुण जेटलीनरेंद्र मोदीबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम