लाइव न्यूज़ :

Budget 2018: जब अरुण जेटली चाहते थे कांग्रेस इनकम टैक्स छूट की सीमा करे 5 लाख!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 1, 2018 15:59 IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोक सभा चुनाव 2014 में प्रचार के दौरान माँग की थी कि आयकर छूट की सीमा पाँच लाख रुपये की जानी चाहिए।

Open in App

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार (01 फ़रवरी) को नरेंद्र मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बज़ट पेश किया। बज़ट से पहले नौकरीपेशा मध्यमवर्गीय को उम्मीद थी कि सरकार इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ाएगी लेकिन जेटली ने जनता को इस मामले में निराश किया। नरेंद्र मोदी सरकार ने सामान्य लोगों के लिए टैक्स छूट की सीमा जरा भी नहीं बढ़ाई। हैरत की बात ये है कि ख़ुद वित्त मंत्री अरुण जेटली साल 2014 में लोक सभा चुनाव प्रचार के दौरान टैक्स छूट की सीमा पाँच लाख रुपये करने की माँग करते थे। अरुण जेटली ने यह सीमा पाँच लाख रुपये करने के पीछे का "अर्थशास्त्र" को भी समझाया था। जेटली ने तब कांग्रेसनीत यूपीए सरकार की टैक्स छूट की सीमा न बढ़ाने के लिए कड़ी आलोचना की थी।

मौजूदा दर के अनुसार ढाई लाख रुपये सालाना आय तक कोई इनकम टैक्स नहीं लगता। ढाई लाख से पाँच लाख रुपये तक पाँच प्रतिशत की दर से टैक्स लगता है। पाँच लाख रुपये से 10 लाख रुपये सालाना आय पर 20 प्रतिशत टैक्स लगता है। 10 लाख रुपये से ज्यादा सालाना आय पर 30 प्रतिशत टैक्स लगता है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आयकर छूट की सीमा दो लाख रुपये से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये की थी। उसके बाद मोदी सरकार ने यह सीमा नहीं बढ़ाई।

साल 2014 में इनकम टैक्स छूट की सीमा दो लाख रुपये थी। अरुण जेटली ने साल 2014 में अमृतसर में लोक सभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि इसे पाँच लाख किया जाना चाहिए जिससे तीन करोड़ लोगों को लाभ होगा। जेटली ने 2014 में कहा था, "प्रत्यक्ष कर को कम किया जाना चाहिए। अगर इनकम टैक्स छूट की सीमा दो लाख रुपये से पाँच लाख रुपये कर दिए जाएंगे तो तीन करोड़ लोगों का 24 करोड़ रुपये बचेंगे और इसका नेशनल टैक्स फंड पर बहुत मामूली ( करीब 1 से 1.15 प्रतिशत) फर्क पड़ेगा।"

जेटली ने इनकम टैक्स छूट की सीमा पाँच लाख रुपये करने को देश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर बढ़ेगा। जेटली ने तब कहा था, "इनकम टैक्स स्लैब में छूट से होने वाली 24 करोड़ रुपये बचत जब आम लोगों की जेब में जाएगी तो इससे लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी जिससे वैट और एक्साइज ड्यूटी बढ़ेंगे।"

विडंबना ये है कि आज अरुण जेटली ने पाँचवी बार केंद्रीय बज़ट पेश किया लेकिन वो यूपीए सरकार के दो लाख रुपये के इनकम टैक्स छूट की सीमा को ढाई लाख रुपये से ज्यादा नहीं कर सके।

टॅग्स :बजट 2018अरुण जेटलीनरेंद्र मोदीबीजेपीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबार अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है