लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक लुढ़का, निफ्टी में 33 अंकों की गिरावट

By भाषा | Updated: May 4, 2018 11:33 IST

30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 103.41 अंक चढ़ा, लेकिन निवेशकों की मुनाफावसूली से कुछ ही देर में 118.75 अंक यानी 0.34 प्रतिशत गिरकर 34,984.39 अंक पर रह गया।

Open in App

मुंबई , चार मई ( भाषा ) बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बढ़त के साथ खुलने के बाद लाल निशान पर पहुंच गया। कमजोर वैश्विक रुख के चलते सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में करीब 100 अंक नीचे गिर गया। 

30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 103.41 अंक चढ़ा , लेकिन निवेशकों की मुनाफावसूली से कुछ ही देर में 118.75 अंक यानी 0.34 प्रतिशत गिरकर 34,984.39 अंक पर रह गया। कल के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 73.28 अंक गिरा था। 

वहीं , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में बढ़त के साथ खुलने के बाद 33.06 अंक यानी 0.31 प्रतिशत गिरकर 10,646.05 अंक पर आ गया। 

ब्रोकरों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता के नतीजों और अमेरिकी रोजगार रिपोर्ट पर निवेशकों के करीबी नजर बनाए रखने से अन्य एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख रहा , जिसने यहां गिरावट का समर्थन किया। इसके अतिरिक्त शुरुआती कारोबार में मुनाफावसूली ने भी बाजार को प्रभावित किया। 

तात्कालिक आंकड़ों के मुताबिक कल विदेशी निवेशकों ने 148.42 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 578.92 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की। 

अन्य एशियाई बाजारों में , हांग कांग का हेंग सेंग 0.74 प्रतिशत जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 0.26 प्रतिशत गिर गया। 

अमेरिका का डाउ जोंस इंड्रस्ट्रियल एवरेज कल कारोबार की समाप्ति पर 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। 

टॅग्स :सेंसेक्समुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत