लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 216 अंक टूटा, निफ्टी ने भी लगाया गोता

By भाषा | Updated: November 22, 2019 16:33 IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54 अंक या 0.45 प्रतिशत के नुकसान से 11,914.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक 2.89 प्रतिशत टूटा।

Open in App
ठळक मुद्देशेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 215.76 और निफ्टी 54 अंक गिरासेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक 2.89 प्रतिशत टूटा

इन्फोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से शुक्रवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 216 अंक नीचे आ गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कमजोरी के रुख के साथ कारोबार के बाद अंत में 215.76 अंक या 0.53 प्रतिशत के नुकसान से 40,359.41 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 40,276.83 अंक के निचले स्तर तक गया और इसने 40,653.17 अंक का उच्चस्तर भी छुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54 अंक या 0.45 प्रतिशत के नुकसान से 11,914.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक 2.89 प्रतिशत टूटा। टीसीएस, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक के शेयर भी गिरावट के रुख के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर टाटा स्टील का शेयर 3.74 प्रतिशत चढ़ गया। एनटीपीसी में 2.35 प्रतिशत, वेदांता में 2.27 प्रतिशत और ओएनजीसी में 2.18 प्रतिशत का लाभ रहा। अमेरिकी कर्मचारियों के संरक्षण के लिए अमेरिका द्वारा कार्य वीजा जरूरतों में बदलाव की खबरें हैं। इन खबरों से आईटी शेयरों में गिरावट आई। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का तोक्यो तथा सियोल का कॉस्पी लाभ में रहे।

चीन के शंघाई में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में चल रहे थे। इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया मामूली गिरावट के साथ 71.79 प्रति डॉलर पर चल रहा था। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.03 प्रतिशत के नुकसान से 63.95 डॉलर प्रति बैरल पर था।

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारनिफ्टीshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा