लाइव न्यूज़ :

पीरामल एंटरप्राइजेज के निदेशक मंडल ने दवा कारोबार अलग करने, कॉरपोरेट ढांचे के सरलीकरण को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर पीरामल एंटरप्राइजेज लि. (पीईएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने कंपनी के दवा कारोबार को अलग करने और वित्तीय सेवाओं एवं दवा से जुड़ी दो सूचीबद्ध इकाइयों के निर्माण के लिए एक समग्र योजना को मंजूरी दे दी है। इस कदम का उद्देश्य कंपनी के कॉरपोरेट ढांचे को सरल बनाना है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि दवा कारोबार पीरामल एंटरप्राइजेज से अलग हो जाएगा और पीरामल फार्मा में मिल जाएगा।

अलग किए जाने के बाद पीरामल फार्मा एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध बड़ी दवा कंपनियों में से एक बन जाएगी।

कंपनी ने कहा, "अलग किए जाने की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए, पीरामल फार्मा लि. (पीपीएल) शेयर पात्रता अनुपात के अनुरूप पीईएल के शेयरधारकों को दो रुपये के अंकित मूल्य वाले पीईएल के प्रत्येक एक पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर के लिए 10 रुपये के पीपीएल के चार इक्विटी शेयर जारी करेगी।"

इसमें कहा गया है कि पीरामल फार्मा के पूर्ण स्वामित्व वाली दो कारोबारी अनुषंगियों का भी पीरामल फार्मा लिमिटेड में विलय किया जाएगा ताकि कॉरपोरेट ढांचे को और सरल बनाया जा सके।

पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, पीरामल एंटरप्राइजेज ने एक सूचीबद्ध होल्डिंग कंपनी संरचना के तहत विविध कारोबारों के साथ कई गुना वृद्धि की है।

उन्होंने कहा कि कंपनी की घोषित रणनीति के अनुरूप, निदेशक मंडल ने वित्तीय सेवाओं और दवा के वर्ग में दो स्वतंत्र सूचीबद्ध इकाइयों के निर्माण के लिए अपने कॉरपोरेट ढांचे को अलग-अलग करने और उसके सरलीकरण को मंजूरी दे दी है।

शेयर बाजार को दी सूचना में वित्तीय सेवाओं के लेकर कहा गया कि पीएचएल फिनवेस्ट प्राइवेट लि. के पीईएल में विलय से एक सूचीबद्ध गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवा (एनबीएफसी) इकाई सृजित होगी।

सूचना के अनुसार विलय की जाने वाली हाउसिंग फाइनेंस कंपनी, डीएचएफएल के अधिग्रहण के बाद, पीरामल एंटरप्राइजेज की 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली अनुषंगी बनी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट