लाइव न्यूज़ :

बिहार सरकार मैग्नेटाइट, ग्लौकोनाइट खनिज भंडार की खोज के लिए अनुमति देगी

By भाषा | Updated: December 22, 2021 22:39 IST

Open in App

पटना, 22 दिसम्बर बिहार सरकार जमुई और रोहतास जिलों में हाल ही में पता चले मैग्नेटाइट और ग्लौकोनाइट खनिज की खोज के लिए अनुमति देगी। इन खनिजों की कीमत 14,594 करोड़ रुपए आंकी गयी है।

बिहार खान और भूतव्व विभाग ने जमुई जिले के मजोस प्रखंड इलाके में हाल ही में पता चले मैग्नेटाइट खनिज की खोज के लिए अनुमति देने का निर्णय किया है। इसका भंडार लगभग 4.84 करोड़ टन है। इसकी कीमत करीब 6,000 करोड़ रुपए आंकी गयी है। यह तीन वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

इसी तरह, विभाग जल्द ही रोहतास जिले के दो प्रखंडों पिपराडीह और चुटिया-नौहट्टा में ग्लूकोनाइट (पोटाश) खनिज के लगभग 13.011 करोड़ टन भंडार का पता लगाने लिए अनुमति देगा।

विभाग के दस्तावेजों के अनुसार इन खनिज भंडार का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 8,594 करोड़ रुपए है।

राज्य में हाल ही में खनिज भंडार के पता लगने के बाद बिहार सरकार ने खान और भूतत्व विभाग के तहत अपने भूविज्ञान निदेशालय को पुनर्जीवित करने का निर्णय किया है।

खान आयुक्त हरजोत कौर बम्हरा ने बताया कि अब बिहार के पास अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त खनिज संसाधन हैं। हम जल्द ही रोहतास और जमुई जिलों में खनिज भंडारों की खोज की अनुमति देंगे। इससे राज्य सरकार को रोजगार के नए अवसर पैदा करने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार करने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) पहले ही राज्य में कई अन्य खनिजों के समृद्ध भंडार का संकेत दे चुका है जिसपर हम काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब