लाइव न्यूज़ :

बिहार: बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने 3.71 करोड़ रुपये किए जब्त

By भाषा | Updated: April 7, 2018 15:14 IST

धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जांच के दौरान पाया गया कि गया के बैंक ऑफ इंडिया के कुछ अधिकारियों ने चार व्यक्तियों के साथ मिलीभगत कर कुछ निर्दोष लोगों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर उनके खातों में चलन से बाहर किए गए नोटों के रूप में भारी मात्रा में मुद्रा जमा कर दी।

Open in App

पटना , 7 अप्रैल: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटबंदी के बाद बिहार में एक बैंक में तीसरे पक्ष के खातों में नकदी जमा करने और इसका दुरुपयोग करने के मामले में कल दो कपंनियों के 3.71 करोड़ रुपये जब्त कर लिए। ईडी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जीबी रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बैंक खातों में भारी मात्रा में चलन से बाहर की गयी मुद्रा जमा किये जाने के इस मामले में शामिल दो कंपनियों के नाम राशि रखी गयी थी। 

विज्ञप्ति में बताया गया कि धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जांच के दौरान पाया गया कि गया के बैंक ऑफ इंडिया के कुछ अधिकारियों ने चार व्यक्तियों के साथ मिलीभगत कर कुछ निर्दोष लोगों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर उनके खातों में चलन से बाहर किए गए नोटों के रूप में भारी मात्रा में मुद्रा जमा कर दी। इसमें कहा गया है कि विभिन्न बैंक खातों में यह नकदी नकली व्यापार लेन-देन की आड़ में जमा की गई थी। चलन से बाहर किए गये नोटों के रूप में 3.71 करोड़ रुपये की नकदी फर्मों/लोगों की जानकारी और अनुमति के बिना उनके खातों में जमा की गई थी। इसमें कहा गया है कि बाद में यह राशि दो कंपनियों के खाते में भेज दी गयी। 

इसमें बताया गया है कि एक कंपनी का निदेशक इस जमा राशि और लेन - देन के बारे में कोई भी तर्कसंगत स्पष्टीकरण नहीं दे सका जबकि एक अन्य कंपनी का निदेशक समन जारी किये जाने के बावजूद उपस्थित नहीं हुआ। एजेंसी ने बताया कि इस मामले में एक कंपनी के एक निजी बैंक खाते से 1.77 करोड़ रुपये और एक अन्य कंपनी के पीएसयू बैंक खाते से 1.94 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। ईडी ने यह भी कहा है कि गया में रहने वाले आरोपी व्यापारियों में से एक न्यायिक हिरासत में है और दो अन्य फरार हैं। विज्ञप्ति में बताया गया है कि मामले में शामिल बैंक अधिकारियों में से सेवानिवृत्त एक मुख्य प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दो अन्य फरार हैं।  

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो