लाइव न्यूज़ :

बाइडेन ‘खंडित’ आव्रजन प्रणाली को ठीक करने के उत्सुक: व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: March 25, 2021 16:57 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 25 मार्च व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इस बात के उत्सुक हैं कि संसद को जल्द ही अमेरिका की ‘खंडित’ आव्रजन नीति को ठीक करना चाहिए, जिसके लिए उन्होंने पहले ही एक विधेयक भेजा है।

बाइडेन प्रशासन ने फरवरी में कांग्रेस के समक्ष एक महत्वाकांक्षी आव्रजन विधेयक पेश किया था, जिसमें अन्य बातों के अलावा रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड के लिए देशवार सीमाओं को खत्म करने का प्रस्ताव है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘राष्ट्रपति... मानते हैं कि तेजी से काम होना चाहिए, हमारी आव्रजन प्रणाली कई स्तरों पर खंडित है और वह चाहते हैं कि कांग्रेस इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए।’’

वह भारतीय-अमेरिकी डॉक्टरों के हालिया विरोध-प्रदर्शन पर एक सवाल का जवाब दे रही थीं, जो ग्रीन कार्ड के लिए मौजूदा प्रति देश कोटा को खत्म किए जाने की मांग कर रहे हैं। इस कोटे के चलते भारतीयों को ग्रीन कार्ड के लिए कई दशक तक इंतजार करना पड़ता है।

ग्रीन कार्ड को आधिकारिक रूप से स्थायी निवास कार्ड के रूप में जाना जाता है और यह अमेरिका में अप्रवासियों को जारी किया गया एक दस्तावेज है, जो इस बात का सबूत है कि कार्डधारक को स्थायी रूप से निवास करने का विशेषाधिकार प्राप्त है।

इस कानून से हजारों भारतीय आईटी पेशेवरों और उनके परिवारों को भी लाभ होगा।

एच4 और एल3 वीजाधारकों को रोजगार कार्ड जारी करने में होने वाली देरी के बारे में पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कई स्तरों पर कार्रवाई के चलते इसमें देरी होती है और इसलिए सरकार नए कानून पर जोर दे रही है।

एच-1बी वीजाधारकों के जीवनसाथियों एच-4 वीजा जारी किया जाता है, जो एक वर्क परमिट है। इनमें से अधिकांश भारतीय आईटी पेशेवर हैं।

बिडेन प्रशासन ने आप्रवासियों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए कई कदम उठाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी