लाइव न्यूज़ :

बाइडन ने 1,000 अरब डॉलर के अवसंरचना विधेयक को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 16, 2021 13:25 IST

Open in App

वाशिंगटन, 16 नवंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को व्हाइट हाउस के लॉन में 1,000 अरब डॉलर के एक बुनियादी विधेयक को मंजूरी दी और कहा कि यह इस बात का उदारहण है कि द्विदलीय प्रणाली से क्या हासिल किया जा सकता है।

बाइडन को उम्मीद है कि इस विधेयक से रोजगार, स्वच्छ पानी, तेज इंटरनेट और स्वच्छ ऊर्जा भविष्य मिलेगा, जिससे उन्हें अपनी लोकप्रियता को वापस पाने में मदद मिलेगी।

बढ़ती मुद्रास्फीति और कोविड-19 के चलते सार्वजनिक स्वास्थ्य और आर्थिक जोखिमों से पूरी तरह निपट नहीं पाने के चलते बाइडन इस समय दबाव का सामना कर रहे हैं।

बाइडन ने कहा, ‘‘अमेरिकी लोगों के लिए मेरा संदेश है: अमेरिका फिर से आगे बढ़ रहा है और आपका जीवन बेहतर होने वाला है।’’

द्विपक्षीय सौदे के साथ सड़क, पुल, जल प्रणाली, ब्रॉडबैंड, बंदरगाहों, इलेक्ट्रिक वाहनों और पावर ग्रिड में निवेश शुरुआती लक्ष्य के मुकाबले कम होगा, लेकिन फिर भी प्रशासन ने नए कानून को एक सफलता की तरह पेश किया है।

बाइडन ने कहा, ‘‘इस कानून के साथ, हमने काम पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया। हमारे देश को आगे बढ़ाने का एकमात्र तरीका समझौता और आम सहमति है।’’

द्विपक्षीय समझौते के रूप में अमेरिकी राष्ट्रपति को बुनियादी ढांचे पर 2300 अरब डॉलर खर्च करने की अपनी प्रारंभिक महत्वाकांक्षा को आधे से अधिक कम करना पड़ा। इस कटौती के बाद ही पैकेज को सीनेट में रिपब्लिकन सांसदों का समर्थन मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब