लाइव न्यूज़ :

भारती एक्सा लाइफ का नवीकरण प्रीमियम अप्रैल-सितंबर में 10 प्रतिशत बढ़कर 594 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: November 30, 2020 16:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस का नवीकरण प्रीमियम चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 10 प्रतिशत बढ़कर 594 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का नवीकरण प्रीमियम 541 करोड़ रुपये रहा था।

भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस भारती एंटरप्राइजेज तथा एक्सा का संयुक्त उद्यम है। एक्सा दुनिया की सबसे बड़ी बीमा कंपनियों में से है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा हुई अड़चनों के कारण उसकी नयी प्रीमियम आय पहली छमाही में घटकर 318 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान छमाही में 415 करोड़ रुपये रही थी।

अप्रैल-सितंबर के दौरान कंपनी की कुल प्रीमियम आय घटकर 912 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 956 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी ने कहा है कि मौजूदा महामारी के बावजूद चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में उसके प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां बढ़कर 7,987 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं, जो एक साल पहले समान अवधि में 6,404 करोड़ रुपये रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?