लाइव न्यूज़ :

भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 1,134 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 2, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,134 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा कि 4जी ग्राहकों में वृद्धि के साथ वह कारोबारी गतिविधियों में तेजी देख रही है।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में उसे 763.2 करोड़ रुपये का घाटा (एट्रीब्यूटेबल टू आनर्स ऑफ द पैरेंट) हुआ था।

एयरटेल ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत आय सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 28,326.4 करोड़ रुपये रही।

दुनिया के 16 देशों में एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 148 करोड़ पर पहुंच गई है। कंपनी का कुल पूंजीगत व्यय सितंबर तिमाही में 6,972 करोड़ रुपये रहा।

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोपाल विट्टल ने कहा कि सरकार के हाल में दूरसंचार उद्योग के लिये सुधारों की घोषणा से उद्योग और निवेश करने में सक्षम होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि सुधारों की गति जारी रहेगी और उद्योग को प्रभावित करने वाले सभी पुराने मुद्दों का समाधान किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर