लाइव न्यूज़ :

भारतपे ने पेबैक इंडिया का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: June 10, 2021 11:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून भुगतान एवं ऋण सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी भारतपे ने गुरुवार को कहा कि उसने अमेरिकन एक्सप्रेस और आईसीआईसीआई इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिक फंड से पेबैक इंडिया का अधिग्रहण किया है।

कंपनी ने हालांकि इस सौदे के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया।

भारतपे ने एक बयान में कहा कि यह उसके द्वारा पहला अधिग्रहण है और पेबैक इंडिया, भारतपे की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी।

पेबैक इंडिया की शुरुआत 2010 में हुई थी, और देश में इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या 10 करोड़ से अधिक है। इसके पास 100 से अधिक ऑफलाइन और ऑनलाइन भागीदारों का नेटवर्क है और यह अपने ग्राहकों को अपने भागीदार मर्चेंट आउटलेट पर प्रत्येक लेनदेन पर अंक अर्जित करने और उन्हें भुनाने की सुविधा देता है।

बयान में कहा गया कि पेबैक इंडिया का अधिग्रहण भारतपे की 2023 तक दो करोड़ से अधिक छोटे व्यापारियों का एक मजबूत नेटवर्क बनाने की रणनीति का हिस्सा है।

बयान में कहा गया कि इस अधिग्रहण से भारतपे अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक पेशकश कर सकेगी और उसकी वृद्धि में तेजी आएगी।

अधिग्रहण के चलते पेबैक इंडिया के सभी कर्मचारी भारतपे समूह का हिस्सा बन जाएंगे।

बयान के मुताबिक इसके साथ ही पेबैक इंडिया के बोर्ड का पुनर्गठन किया जाएगा और उसमें भारतपे के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर