लाइव न्यूज़ :

बीएफआईएल के एमडी और कार्यकारी निदेशक ने दिए इस्तीफे, प्रतिद्वंद्वी कंपनी से जुड़ेंगे

By भाषा | Updated: November 29, 2021 16:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर इंडसइंड बैंक के पूर्ण-स्वामित्व वाली इकाई भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड (बीएफआईएल) के प्रबंध निदेशक और कार्यकारी निदेशक ने अपने पदों से इस्तीफे दे दिए हैं।

इंडसइंड बैंक ने सोमवार को बताया कि बीएफआईएल के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शलभ सक्सेना और कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) आशीष दमानी ने पिछले हफ्ते इस्तीफे दे दिए हैं।

बैंक ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि बीएफआईएल के इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने गत 25 नवंबर को अपने इस्तीफे दे दिए। हालांकि, उनके इस्तीफे एवं कार्य-मुक्त किए जाने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

बैंक के मुताबिक इन दोनों ही अधिकारियों ने बीएफआईएल के कुछ लेनदेन के बारे में जारी ऑडिट प्रक्रिया में सहयोग देने की बात कही है।

इस बीच बैंक ने अंतरिम तौर पर जे श्रीधरन को बीएफआईएल का कार्यकारी निदेशक और श्रीनिवास बोनम को रोजमर्रा के कामकाज के संचालन के लिए नामित किया है।

शलभ सक्सेना और आशीष दमानी दोनों ही बीएफआईएल की प्रतिद्वंद्वी सूक्ष्म वित्त कंपनी स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड से जुड़ने वाले हैं। स्पंदना स्फूर्ति ने सक्सेना को अपना एमडी एवं सीईओ और दमानी को अध्यक्ष एवं सीएफओ नियुक्त करने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो