लाइव न्यूज़ :

आरबीआई द्वारा घोषित उपायों को जल्द अमल में लायें बैंक: दास

By भाषा | Updated: May 19, 2021 20:48 IST

Open in App

मुंबई, 19 मई भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से हाल में आरबीआई द्वारा घोषित उपायों को तेजी से लागू करने और अपने बही-खातों को मजबूत करने के लिये उठाये गये कदमों पर ध्यान देते रहने को कहा।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रबंध निदेशक और सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) के साथ बैठक के दौरान उन्होंने यह स्वीकार किया कि पीएसबी महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों से निपटने में मदद के साथ लोगों और कंपनियों को ऋण और बैंक से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

आरबीआई ने वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये हुई बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा, ‘‘गवर्नर ने बैंकों से हाल में आरबीआई द्वारा घोषित उपायों को जल्द लागू करने को कहा। उन्होंने बैंकों से अपने बही-खातों को मजबूत करने के लिये उठाये गये कदमों पर ध्यान बनाये रखने को भी कहा।’’

उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरूआत में आरबीआई ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कंपनियों को 50,000 करोड़ रुपये की रियायती ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की। इसके अलावा एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) क्षेत्र के लिये कर्ज सुविधा बेहतर करने, कर्ज पुनर्गठन और केवाईसी को युक्तिसंगत बनाये जाने की भी घोषणा की।

बैठक के दौरान वित्तीय क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, एमएसएमई, छोटे कर्ज लेने वालों समेत विभिन्न क्षेत्रों को दिये जा रहे ऋण की स्थिति पर भी चर्चा की गयी।

बैठक में मौद्रिक नीति का लाभ ग्राहकों को उपलब्ध कराने और कोविड-महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए आरबीआई की तरफ से उठाये गये नीतिगत कदमों के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गयी।

बैठक में डिप्टी गवर्नर एम के जैन, एम राजेश्वर राव, माइकल देबव्रत पात्रा और टी रवि शंकर भी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर