लाइव न्यूज़ :

बैंकिंग आवश्यक सेवा, बैंकरों का प्राथमिकता से होना चाहिये टीकाकरण: आईसीआईसीआई बैंक

By भाषा | Updated: April 29, 2021 18:46 IST

Open in App

मुंबई, 29 अप्रैल आईसीआईसीआई बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले साल के अनुभव को देखते हुये वह कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का प्रभाव अपने कामकाज पर पड़ने से रोकने के लिये काफी हद तक तैयार है। लेकिन इसके साथ ही उसने बैंक कर्मचारियों को प्राथिमकता के साथ टीकाकरण की सुविधा दिये जाने की अपील की है। उसका कहना है कि बैंक कर्मचारी आवश्यक सेवा का काम कर रहे हैं इसलिये उनका टीकाकरण जल्द होना चाहिये।

निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने चेतावनी देते हुये कहा है कि यदि बैंक सेवायें असफल होती हैं तो इसका आर्थिक गतिविधियों पर बुरा असर होगा। इसलिये यह सुनिश्चित किया जा नाचाहिये कि कम से कम बैंक शाखाओं में काम करने वाले स्टाफ को टीका लेने की अनुमति मिलनी चाहिये।

बैंक के कार्यकारी निदेशक अनुप बाग्ची ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम आवश्यक सेवायें देते हैं ... हम सभी ग्राहकों के समक्ष उनसे लेनदेन करते हैं उनके संपर्क में आते हैं। हमारे पास किसी तरह की आधुनिक सुविधायें नहीं है लेकिन हमें टीका लेने की अनुमति नहीं है। हमें रेलगाड़ी, बस में बेठने की अनुमति नहीं है। फिर हम किस तरह की आवश्यक सेवा हैं। इस मामले में कुछ और किये जाने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि यदि बैंकिंग परिचालन प्रभावित हुआ तो हमारे समक्ष मौजूदा में जारी स्वास्िय संकट के साथ ही आर्थिक संकट भी खड़ा हो सकता है। इस संबंध में उन्होंने अपनी बात को बेहतर ढंग से बताने के लिये एक एटीएम का जिक्र किया जो कि सात दिन तक बंद रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?