Bank Holidays July 2022: जानिए जुलाई में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Published: June 23, 2022 03:12 PM2022-06-23T15:12:20+5:302022-06-23T15:13:29+5:30

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) छुट्टियों की जो लिस्ट जारी करता है, वह अलग-अलग राज्यों के लिए होती हैं। आरबीआई की लिस्‍ट के मुताबिक जुलाई में देशभर में बैंक की अलग-अलग राज्यों की छुट्टी को देखें तो कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार सहित रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं।

Bank Holidays in July 2022 Reserve Bank Of India List | Bank Holidays July 2022: जानिए जुलाई में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays July 2022: जानिए जुलाई में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Highlightsजुलाई के महीने में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे।इसमें दूसरे और चौथे शनिवार सहित रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं।

Bank Holidays July 2022: जुलाई का महीने शुरू होने में अब बस एक हफ्ता बाकी रह गया है। जुलाई में कुछ ऐसे तीज-त्योहार भी पड़ रहे हैं, जिनमें से कुछ का महत्व अलग-अलग राज्यों में काफी ज्यादा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) छुट्टियों की जो लिस्ट जारी करता है, वह अलग-अलग राज्यों के लिए होती हैं। आरबीआई की लिस्‍ट के मुताबिक जुलाई में देशभर में बैंक की अलग-अलग राज्यों की छुट्टी को देखें तो कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार सहित रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं।

Bank Holidays July 2022: देखें जुलाई में कब-कब बैंक रहेंगे बंद

1 जुलाई: कांग (रथजात्रा)/ रथ यात्रा- भुबनेश्वर और इंफाल में बैंक बंद

3 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

7 जुलाई: खर्ची पूजा- अगरतला में बैंक बंद

9 जुलाई: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार), ईद-उल-अधा (बकरीद)

10 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

11 जुलाई: ईज-उल-अजा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

13 जुलाई: भानू जयंती- गंगटोक में बैंक बंद

14 जुलाई: बेन डिएनखलाम- शिलांग में बैंक बंद

16 जुलाई: हरेला- देहरादून में बैंक बंद

17 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

23 जुलाई: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)

24 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

26 जुलाई: केर पूजा- अगरतला में बैंक बंद

31 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

Web Title: Bank Holidays in July 2022 Reserve Bank Of India List

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे