लाइव न्यूज़ :

जर्मनी को प्रसंस्कृत कटहल का निर्यात कर रहा है बेंगलूर की कंपनी : वाणिज्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: May 25, 2021 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि बेंगलुरू की एक कंपनी ने जर्मनी को 10.20 टन मूल्यवर्धित कटहल उत्पाद की एक खेप का निर्यात किया है।

इस खेप के लिए कटहल का प्रसंस्करण कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपिडा) द्वारा समर्थित पैकहाउस में गया। यह पैकहाउस फलादा एग्रो रिसर्च फाउंडेशन (पीएआरएफ), बेंगलुरु का है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘जैविक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए, जैविक रूप से प्रमाणित ग्लूटेन-मुक्त कटहल पाउडर और ‘रिटॉर्ट पैक्ड’ कटहल के ‘क्यूब’ आदि के रूप में 10.20 टन मूल्य वर्धित उत्पादों की एक खेप मंगलवार को समुद्री मार्ग से जर्मनी को निर्यात की गई।’’

पीएआरएफ से लगभग 1500 किसानों के समूह जुड़ा है जिनके पास कुल 12,000 एकड़ के खेत हैं। ये किसान औषधीय और सुगंधित जड़ी-बूटियाँ, नारियल, कटहल, आम पूरी उत्पाद, मसाले और कॉफी उगाते हैं।

फाउंडेशन अपने छोटे किसान समूहों के लिए राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम (एनपीओपी), यूरोपीय संघ, राष्ट्रीय जैविक कार्यक्रम (यूनाइटेड स्टेट्स) मानकों के अनुसार प्रमाणन प्रक्रिया की सुविधाएं प्रदान करता है। पीएआरएफ की प्रसंस्करण इकाई एपिडा से प्रमाणित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर