लाइव न्यूज़ :

बजाज ऑटो ने पियरर इंडस्ट्रीज के साथ शेयरों की अदला-बदली के सौदे को अंतिम रूप दिया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 10:50 IST

Open in App

मुंबई, 30 सितंबर बजाज ऑटो ने ऑस्ट्रियाई औद्योगिक निवेश समूह पियरर इंडस्ट्रीज के साथ शेयरों की अदला-बदली के एक सौदे को अंतिम रूप दे दिया है। पियरर इंडस्ट्रीज, ऑस्ट्रियाई मोटरसाइकिल और कार निर्माता केटीएम एजी में बजाज ऑटो की भागीदार है।

बजाज ऑटो की नीदरलैंड में अनुषंगी बजाज ऑटो इंटरनेशनल होल्डिंग (बीएआईएचबीवी) ने पीटीडब्ल्यू होल्डिंग में 49.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए केटीएम एजी में 46.5 प्रतिशत हिस्सेदारी (अपनी लगभग 48 प्रतिशत हिस्सेदारी में से) की अदला-बदली की है।

इसके साथ ही बीएआईएचबीवी, पीटीडब्ल्यू होल्डिंग में पियरर इंडस्ट्रीज के साथ एक इक्विटी धारक बन गयी है।

बजाज ऑटो ने बुधवार देर शाम एक विज्ञप्ति में कहा, "एक दूसरे कदम में, पीटीडब्ल्यू होल्डिंग, पीएम एजी में 11,257,861 नए शेयरों के बदले पीएम एजी को केटीएम एजी में अपनी 46.5 प्रतिशत हिस्सेदारी देगी।"

विज्ञप्ति के अनुसार, "पीएम एजी के प्रबंधन बोर्ड द्वारा आज (बुधवार) को मंजूरी दिए गए इस कदम को पीएम एजी पर्यवेक्षी बोर्ड की मंजूरी पर अक्टूबर 2021 के अंत से पहले लागू करने का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम