लाइव न्यूज़ :

एक्सिस बैंक के ग्राहक मोबाइल ऐप के जरिए 100 मुद्राओं में विदेश धन भेज सकेंगे

By भाषा | Updated: April 12, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल एक्सिस बैंक ने सोमवार को कहा कि उसके ग्राहक अपने मोबाइल ऐप के जरिए 100 से अधिक मुद्राओं में विदेश धन भेज सकते हैं।

बैंक ने एक्सिस मोबाइल ऐप पर ‘सैंड मनी अब्रॉड’ फीचर जोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि इसके जरिए ग्राहक दो चरण की प्रक्रिया के जरिए धन भेज सकते हैं।

एक्सिस बैंक ने एक बयान में कहा कि ग्राहक शाखाओं में गए बिना 100 से अधिक विभिन्न मुद्राओं में विदेश धन भेज सकते हैं। प्रत्येक लेनदेन में शिक्षा शुल्क के भुगतान, परिवार को धन भेजने, स्वास्थ्य संबंधी खर्च जैसे विभिन्न उद्देश्य के लिए 25,000 डॉलर तक भेजा जा सकता है।

एक्सिस बैंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष और प्रमुख (निजी बैंकिंग और तृतीय पक्ष उत्पाद) सतीश कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘विदेशी मुद्रा लेनदेन को आमतौर पर जटिल लेनदेन के रूप में देखा जाता है, जिसमें लंबी कागजी कार्रवाई शामिल होती है।

हालांकि, इस धारण के विपरीत ज्यादातर मामलों में यह घरेलू लेनदेन जितना सरल है। बाधा रहित और सरल प्रक्रिया की पेशकश करके हमारे मोबाइल ऐप ने इसे साबित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार