लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़-हिसार के बीच विमानन सेवा शुरू

By भाषा | Updated: January 14, 2021 22:48 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 जनवरी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चंडीगढ़ और हिसार के बीच विमानन सेवा का बृहस्पतिवार को उद्घटन किया। उन्होंने पहले यात्री को बोर्डिंग पास सौंपकर यह शुरुआत की।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि इस सेवा की शुरुआत एयर टैक्सी एविएशन कंपनी ने की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एयर टैक्सी ने चार सीटों वाले हवाई जहाजों का ऑर्डर दिया है। पायलट के अलावा, तीन यात्री इन एयर टैक्सियों में यात्रा कर सकेंगे। चंडीगढ़ से हिसार की दूरी इस विमान द्वारा 45 मिनट में तय की जायेगी। इसका किराया 1,755 रुपये होगा।

उन्होंने कहा कि यह सेवा केंद्र की उड़ान योजना के तहत शुरू की गयी है।

कंपनी 18 जनवरी को हिसार से देहरादून और 23 जनवरी को हिसार से धर्मशाला के लिये भी एयर टैक्सी सेवा शुरू करने वाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार