लाइव न्यूज़ :

अप्रैल में ऑटो ईंधन की मांग में 20-25% की कमी आने की संभावना

By भाषा | Updated: May 6, 2021 16:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई भारत में कोविड महामारी की दूसरी लहर और उसके साथ शहरों एवं राज्यों में लगे प्रतिबंधों की वजह से बीते अप्रैल महीने में ऑटो ईंधन की मांग में 20-25% की कमी आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

कंसल्टेंसी वुड मैकेंजी ने गुरुवार को अनुमान लगाया कि देश भर में एक साथ लॉकडाउन न लगाए जाने की वजह से तेल की मांग पर असर हल्का है।

भारत में कोविड संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा और पिछले दो हफ्तों से लगातार हर दिन तीन लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह आंकड़ा और बड़ा हो सकता है।

कंसल्टेंसी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा, "सभी क्षेत्रों के प्रभावित होने के साथ इसका अपरिहार्य रूप से देश के ऊर्जा बाजारों पर असर पड़ रहा है। हालांकि 2020 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की तरह इस बार लॉकडाउन न लगाए जाने की वजह से ऊर्जा की मांग अब तक अपेक्षाकृत रूप से मजबूत साबित हुई है जबकि 12 महीने पहले की तुलना में इस बार संक्रमण की गंभीरता का स्तर कहीं ज्यादा है।"

कंसल्टेंसी ने कोविड महामारी की दूसरी लहर की वजह से 2021 में भारत की जीडीपी का पूर्वाकलन पहले के 9.9 प्रतिशत से घटाकर नौ प्रतिशत कर दिया। लेकिन लॉकडाउन उपायों और आवाजाही से जुड़े प्रतिबंधों के और कड़े किए जाने पर इसमें और कमी आने का खतरा है।

पिछले साल लॉकडाउन के दौरान भारत की इसी तिमाही में तेल की मांग में प्रति दिन 12 लाख बैरल की कमी आयी जो करीब 25 प्रतिशत की कमी के बराबर थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर