लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री अगले सप्ताह भारत दौरे पर आयेंगे

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 सितंबर ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री डैन तेहान दोनों देशों के बीच शुरुआती व्यापार समझौते पर मुहर लगाने की संभावनाओं को तलाशने के लिए अगले सप्ताह भारत दौरे पर आएंगे। इसके बाद दोनों देश एक व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते की तरफ बढ़ेंगे।

भारत और आस्टफेलिया के बीच आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाने की नीतिगत पहल के तहत यह दौरा होगा।

ब्रिटेन और अमेरिका के साथ एक नए सुरक्षा गठबंधन में शामिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया से यह पहली मंत्री स्तरीय यात्रा होगी। इस गठबंधन पर फ्रांस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और 'क्वाड' पर इसके संभावित प्रभाव के बारे में आशंका जताई है।

तेहान ने कैनबरा में नेशनल प्रेस क्लब में एक भाषण के दौरान बताया कि वह भारत, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और यूरोप का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत की यात्रा के दौरान मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में अपनी हालिया प्रगति को आगे बढ़ाने की कोशिश करूंगा, जिसे व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता (सीईसीए) भी कहा जाता है।’’

ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री ने कहा, ‘‘दोनों देश वस्तुओं और सेवाओं में द्विपक्षीय व्यापार को और गहरा करने के लिए एक अंतरिम समझौते पर जल्द घोषणा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही सीईसीए को पूरा करने पर भी जोर दिया जाएगा।’’

आस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री इंडोनेशिया की यात्रा के बाद भारत पहुंचेंगे।

इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मारिस पायने और रक्षा मंत्री पीटर डटन ने भारत की तीन दिवसीय यात्रा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर