लाइव न्यूज़ :

ऑस्‍ट्रेलिया ने दिया भारतीयों को झटका, खत्म किया लोकप्रिय वीजा कार्यक्रम

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 24, 2018 08:26 IST

457 वीजा कार्यक्रम को खत्म कर इसकी जगह ऑस्ट्रेलिया ने टेम्पररी स्किल शॉर्टेज वीजा कार्यक्रम शुरू किया है।

Open in App

मेलबर्न, 24 मार्च; ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय पेशवरों में लोकप्रिय नियोक्ता-प्रायोजित 457 वीजा कार्यक्रम को खत्म कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया इसकी जगह नए सख्त नियमों वाला वीजा कार्यक्रम शुरू किया है। जिसके लिए अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़, रोजगार कुशलता  और न्यूनतम दो साल के अनुभव को अनिवार्य किया गया है।

457 वीजा कार्यक्रम का 95 हजार विदेशी कामगार इस्तेमाल कर रहे थे। इस वीजा को इस्तेमाल करने वाले विदेशियों में अधिकतम भारतीय थे। इसे 18 मार्च को खत्म कर दिया गया। उसकी जगह नया कार्यक्रम लाया गया। 

गौरतलब है कि 457 वीजा कार्यक्रम के तहत कंपनियां कुशल रोजगार में चार साल की अवधि के लिए विदेशी व्यक्ति को काम पर रख सकती हैं। कुशल रोजगार में आॅस्ट्रेलिया के कामगारों की कमी है। इस क्रम में बहुसंख्यक वीजा धारक भारतीय थे। भारतीयों के बाद ब्रिटेन के 19.5 फीसदी और चीन के 5.8 प्रतिशत नागरिक थे।

इस कार्यक्रम के तहत वीजा धारकों को अपने परिवाल वालों के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहने की अनुमति थी। इस वीजा कार्यक्रम को कुशल श्रमिकों के गैप को कम करने के लिए बनाया गया था। लेकिन इसे कोई भी आसानी से हासिल कर सकता था। जिसकी वजह से हमेशा से इसकी आलोचनाएं होती रहती थी।

457 वीजा कार्यक्रम की जगह  18 मार्च को नया टेम्पररी स्किल शॉर्टेज वीजा कार्यक्रम शुरू किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के गृह विभाग के  मुताबिक, नया वीजा कार्यक्रम शॉर्ट टर्म और मीडियम टर्म के लिए है। शॉर्ट टर्म में दो साल के लिए वीजा जारी होगा और मीडियम टर्म के लिए चार साल के लिए जारी होगा। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो