लाइव न्यूज़ :

असम पेट्रोकेमिकल्स मेथेनॉल, फॉर्मलडिहाइड संयंत्रों को जनवरी 2021 तक चालू करेगी

By भाषा | Updated: December 6, 2020 20:39 IST

Open in App

डिब्रूगढ़ (असम), छह दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की असम पेट्रो केमिकल्स लि. मुख्य रूप से घरेलू बाजार की ईंधन जरूरतों को पूरा करने के लिये अपना मेथेनॉल और फार्मलडिहाइड संयंत्रों को जनवरी 2021 तक चालू करेगी। कंपनी पड़ोसी देशों को निर्यात की भी योजना बना रही है।

कंपनी फिलहाल डिब्रूगढ़ के नामरूप मेंद 500 टन प्रतिदिन क्षमता की मेथेनॉल संयंत्र और 200 टन प्रतिदिन क्षमता की फार्मलिडहाइड इकाई का निर्माण कर रही है।

असम पेट्रोकेमिकल्स (एपीएल) के चेयरमैन बिकुल डेका ने कहा, ‘‘हम अपने परियोजना स्थल पर कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिये जरूरी मानकों के साथ काम कर रहे हैं। ये दोनों संयंत्र जनवरी 2021 में चालू होने की उम्मीद है।’’

घरेलू बाजार में मेथेनॉल की बढ़ती मांग के साथ एपीएल ने अक्टूबर 2017 में संयंत्र का निर्माण शुरू किया था। इस पर 1,709 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है।

डेका ने कहा, ‘‘परियोजना के पूरी तरह से चालू हो जाने के साथ, यह देश की 30 प्रतिशत मेथेनॉल जरूरत को पूरा कर सकते हैं। ’’

उन्होंने कहा कि कंपनी इस उत्पाद को भूटान और नेपाल को भी निर्यात की योजना बना रही है। इसके अलावा हमारी बांग्लादेश के बाजार पर भी नजर है। ‘‘मेथनॉल ईंधन क्षेत्र में काफी अवसर हैं।’’

फिलहल देश की मेथनॉल उत्पादन क्षमता कुल मांग की एक तिहाई से भी कम है।

इस कंपनी में असम सरकार की हिस्सेदारी 51.23 प्रतिशत जबकि ऑयल इंडिया लि. की हिस्सेदारी 48.68 प्रतिशत है। शेष 0.09 प्रतिशत हिस्सेदारी अन्य के पास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?