लाइव न्यूज़ :

असम सरकार ने महिलाओं का कर्ज माफ करने के लिए सूक्ष्मवित्त कंपनियों के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: August 24, 2021 22:41 IST

Open in App

असम सरकार ने एक प्रमुख चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए मंगलवार को 12,000 करोड़ रुपये की कर्ज माफी योजना के लिए सूक्ष्मवित्त कंपनियों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इससे छोटी राशि के कर्ज लेने वाली लाखों महिला कर्जदारों को राहत मिलेगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि असम सरकार के वित्त विभाग ने असम सूक्ष्मवित्त प्रोत्साहन एवं राहत योजना (एएमएफआईआरएस) 2021 को लागू करने के लिए सूक्ष्मवित्त संस्थानों (एमएफआई) के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘कुल मिलाकर 38 एमएफआई और बैंकों ने राज्य सरकार के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जो 31 मार्च 2023 तक लागू रहेगा।’’ मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने इस मौके पर कहा कि इस साल जून तक राज्य में 14 लाख सूक्ष्मवित्त कर्जदार थे और नई योजना में 12,000 करोड़ रुपये का ऋण पोर्टफोलियो शामिल होगा, जिसमें राज्य सरकार के लगभग 7,200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना कम आय वाले गरीब परिवारों की आर्थिक रूप से मदद करने के साथ ही सूक्ष्मवित्त की निरंतरता सुनिश्चित करने में मदद करेगी। सरमा ने साथ ही कहा कि यह योजना ग्राहकों को जिम्मेदारी के साथ उधार लेने और समय पर कर्ज चुकाने के लिए प्रेरित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवृद्धि का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं युवा तक पहुंचे?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, वीडियो

कारोबारनौवां बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण?, जानिए कौन हैं ये 7 अधिकारी, तैयार कर रहे हैं लेखा-जोखा?

भारतPM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब डाली जाएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त? जानें तारीख

भारतUnion Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने क्यों पहनी मधुबनी कला वाली साड़ी? जानिए असल वजह

कारोबारश्रीराम फाइनेंस ने दिग्गज राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर शुरू किया प्रेरक कैंपेन ‘#TogetherWeSoar’

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?