लाइव न्यूज़ :

अप्रैल में 30.63 अरब डॉलर का निर्यात, व्यापार घाटा 15.1 अरब डॉलर

By भाषा | Updated: May 14, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत का निर्यात अप्रैल में करीब तीन गुना बढ़कर 30.63 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने लाकडाउन से प्रभावित कारोबार में 10.36 अरब डॉलर ही रह गया था।

आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2020 में आयात भी बढ़कर 45.72 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल के समान महीने में 17.12 अरब डॉलर था।

इस तरह भारत का व्यापार घाटा बढ़कर इस वर्ष अप्रैल में 15.10 अरब डॉलर हो गया, जो अप्रैल 2020 में 6.76 अरब डॉलर था।

कोविड-19 महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के चलते पिछले साल अप्रैल में निर्यात रिकॉर्ड 60.28 प्रतिशत घट गया था।

इस साल मार्च में निर्यात 60.29 प्रतिशत बढ़कर 34.45 अरब डॉलर था।

कम आधार प्रभाव के कारण अप्रैल 2021 के दौरान निर्यात में 195.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

इस दौरान कच्चे तेल का आयात 10.8 अरब डॉलर का रहा, जो पिछले साल के इसी महीने में 4.66 अरब डॉलर था।

समीक्षाधीन अवधि में गैर-तेल आयात 12.46 अरब डॉलर से बढ़कर 34.85 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान सोने का आयात अप्रैल 2020 के 28.3 लाख डॉलर से बढ़कर 61.2 अरब डॉलर हो गया।

अप्रैल में रत्न और आभूषण, जूट, कालीन, हस्तशिल्प, चमड़ा, इलेक्ट्रॉनिक सामान, काजू, इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पाद, समुद्री उत्पाद और रसायन के निर्यात में सकारात्मक वृद्धि हुई।

वाणिज्य सचिव अनूप वधावन ने संवाददाताओं से कहा कि भारत का निर्यात प्रदर्शन अप्रैल में प्रभावशाली रहा और निर्यात का बढ़ना आर्थिक सुधार को भी दर्शाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘विदेशी व्यापार में एक संतुलित तरीके से सुधार हो रहा है। हमें विश्वास है कि हम इस साल 400 अरब अमरीकी डालर के स्तर तक पहुंच सकते हैं।’’

कुछ राज्यों द्वारा कोविड महामारी से संबंधित प्रतिबंधों के कारण लदान के प्रभावित होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हमारे निर्यात पर कोई बड़ा प्रभाव दिख रहा है।’’

निर्यातकों के शीर्ष संगठन फेडरेशन आफ एक्सपोर्ट्स आर्गनाइजेशन्स के अध्यक्ष शरद कुमार सर्राफ ने कहा कि इस समय निर्यात की जाने वाली वस्तुओं पर राज्य स्तरीय शुल्क एवं कारों की छूट (आरओडीटीईपी)की दरों को शीघ्र घोषित करने की जरूरत है। इससे अनिश्चितताएं दूर होंगी और नए निर्यात अनुबंध करने में सहजता होगी।

अप्रैल में सेवा निर्यात 21.17 अरब डालर और सेवा आयात 13 अरब डारल रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?