लाइव न्यूज़ :

आज दिल्ली में खुला Apple का नया स्टोर, जानें क्यों है ये इतना खास?

By अंजली चौहान | Updated: April 20, 2023 11:16 IST

कस्टमर इस स्टोर से आईफोन समेत मैकबुक, एप्पल वॉच, मैगसेफ चार्जर, चार्जिंग पैड, माउस एयरपॉड, एप्पल टीवी जैसे तमाम तरह के प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के साकेत में गुरुवार को खुला एप्पल का दूसरा स्टोर टिम कुक ने ग्राहकों के बीच खोला स्टोर का दरवाजा किसी भी अन्य एप्पल स्टोर की तरह, साकेत में एक 100 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा पर चलेगा और कार्बन न्यूट्रल है।

नई दिल्ली: भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में एप्पल द्वारा अपना पहला रिटेल स्टोर खोले जाने के बाद आज दिल्ली में भी इसके दूसरे स्टोर का उद्घाटन कर दिया गया है। इस दौरान कंपनी के सीईओ टिम कुक दिल्ली स्थित साकेत एप्पल स्टोर पर पहुंचे।

टिम कुक साकेत के सेलेक्ट सिटी मॉल की पहली मंजिल पर बने एप्पल स्टोर का दरवाजा खोला, इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहाट से पूरा स्टोर गूंज उठा। स्टोर के पहले दिन की ओपनिंग के मौके पर कई कस्टमर स्टोर पर पहुंचे, जिनके बीच खुद टिम कुक पहुंचे। 

इस मौके पर एप्पल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिटेल) डिएड्रे ओ'ब्रायन ने कहा, "हम भारत में अपना दूसरा एप्पल स्टोर  साकेत में खोलकर अपने ग्राहकों के लिए  पेश करने को लेकर रोमांचित हैं।"

एप्पल स्टोर का उद्घाटन आज 10 बजे से कर दिया गया है और अब से यह रात 11 बजे तक खुला रहेगा। ऐसे में कोई भी ग्राहक  एप्पल स्टोर पर जाकर प्रोडक्ट को खरीद सकता है।

कस्टमर इस स्टोर से आईफोन समेत मैकबुक, एप्पल वॉच, मैगसेफ चार्जर, चार्जिंग पैड, माउस एयरपॉड, एप्पल टीवी जैसे तमाम तरह के प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। 

जानें इस स्टोर की खासियत?

1- साकेत स्थित एप्पल स्टोर में कंपनी के कई उत्पादों और सहायक उपकरणों को प्रदर्शित करने वाले सफेद ओक टेबल के साथ एक विशिष्ट रूप से डिजाइन किया गया घुमावदार स्टोरफ्रंट है। किसी भी अन्य एप्पल स्टोर की तरह, साकेत में एक 100 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा पर चलेगा और कार्बन न्यूट्रल है।

2- इस स्टोर में 70 से अधिक कुशल टीम के सदस्य होंगे जो 18 राज्यों से आते हैं और सामूहिक रूप से 15 से अधिक भाषाएं बोलते हैं। वह कुशल कर्मचारी ग्राहकों को खरीदारी करने के साथ-साथ प्रशिक्षण देने और उन्हें उत्पादों के बारे में शिक्षित करने में सहायता करेंगे। 

3- साथ ही हैंड्स-ऑन तकनीकी और हार्डवेयर सपोर्ट के लिए, ग्राहक विशेषज्ञ की मदद के लिए एप्पल साकेत के जीनियस बार में आरक्षण करा सकते हैं।

4- मुंबई में एप्पल के स्टोर की तुलना में साकेत में स्टोर लगभग आधा आकार का है, लेकिन कंपनी लगभग उतना ही किराया देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल अपने साकेत स्टोर के लिए 40 लाख रुपये प्रति माह का भुगतान कर रही है, जबकि कंपनी अपने मुंबई स्टोर के लिए 42 लाख रुपये प्रति माह का भुगतान कर रही है।

5- एप्पल का साकेत स्टोर में कई द्वार बनाए गए हैं जो कि दिल्ली के इतिहास को दर्शाता है। 

टॅग्स :एप्पल इवेंटएप्पलदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी