लाइव न्यूज़ :

एंट्रिक्स देवास सौदा: ED ने 3.10 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

By भाषा | Updated: July 20, 2019 03:47 IST

ईडी ने कहा कि मनी लाड्रिंग निरोधक कानून के तहत कुर्की के अस्थायी आदेश जारी किये गये हैं। जो संपत्ति कुर्क की गयी है, वह आईसीआईसीआई बैंक के बेंगलुरू के मल्लेश्वरम शाखा में चालू खाता और मियादी जमाओं के रूप में उपलब्ध है।

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने एंट्रिक्स-देवास सौदा मामले में अपनी मनी लांड्रिंग जांच के संदर्भ में 3.10 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। ईडी ने कहा कि मनी लाड्रिंग निरोधक कानून के तहत कुर्की के अस्थायी आदेश जारी किये गये हैं। जो संपत्ति कुर्क की गयी है, वह आईसीआईसीआई बैंक के बेंगलुरू के मल्लेश्वरम शाखा में चालू खाता और मियादी जमाओं के रूप में उपलब्ध है।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि यह संपत्ति देवास मल्टीमीडिया प्राइवेट लि. (डीएमपीएल) के नाम पर है। डीएमपीएल का गठन 2004 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के कुछ पूर्व कर्मचारियों ने किया था। उसके बाद कंपनी ने केंद्र सरकार की इकाई एंट्रिक्स कारपोरेशन लि. के साथ समझौता किया।

एंट्रिक्स 100 प्रतिशत सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी है। यह इसरो के नियंत्रण में है और उसकी वाणिज्यिक इकाई के रूप में काम करती है। उसने देवास के साथ जनवरी 2005 में एक सौदा किया था। यह सौदा महत्वपूर्ण एस-बैंड वेवलेंथ की अपूर्ति के लिये था।

ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने डीएमपीएल तथा अन्य के खिलाफ इसरो के साथ अवैध तरीके से समझौता करने को लेकर मामला दर्ज किया।

कंपनी पर आरोप है कि उसने कुछ तथ्यों को पेश करने में धोखाधड़ी की और आपराधिक साजिश रचके विदेशों से निवेश प्राप्त किया। ईडी ने कहा कि डीएमपीएल ने धोखाधड़ी कर यह दावा किया कि उसके पास मल्टी मीडिया सेवाओं की डिलिवरी के लिये प्रौद्योगिकी के उपयोग को लेकर बौद्धिक संपदा अधिकार है। और उसने इस आधार पर इसरो / एसीएल के साथ समझौता किया। 

टॅग्स :बिज़नेसप्रवर्तन निदेशालयमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए