लाइव न्यूज़ :

महंगाई की मार! अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 3 रुपये प्रति लीटर तक हुआ मंहगा

By भाषा | Updated: December 15, 2019 11:05 IST

Amul, Mother Dairy: मदर डेयरी और अमूल ने दूध के दामों में 2 से 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है, जो आज से ही लागू हो गई है

Open in App
ठळक मुद्देअमूल और मदर डेयरी ने 2-3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए दूध के दामअमूल ने दूध के दाम में दो रुपये, मदर डेयरी ने की तीन रुपये/लीटर की बढ़ोतरी

नई दिल्ली: मदर डेयरी और अमूल का दूध रविवार (15 दिसंबर) से महंगा हो गया। मदर डेयरी ने अपने विभिन्न किस्म के दूध में तीन रुपये किलो तक और अमूल ने अपने दूध के दाम दो रुपये किलो बढ़ाने की शनिवार को घोषणा की। मदर डेयरी और अमूल ने अलग-अलग बयान में बताया कि रविवार (15 दिसंबर) से दूध की नई दरें लागू हो जायेंगी।

मदर डेयरी ने टोकन तथा थैली वाले दूध की कीमतें दो से तीन रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने की घोषणा की है। वहीं, अमूल ब्रांड नाम से डेयरी उत्पाद बेचने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने कहा, "उसने गुजरात के अहमदाबाद तथा सौराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई एवं महाराष्ट्र में दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का फैसला किया है।"

जीसीएमएमएफ देशभर में प्रतिदिन 1.4 करोड़ लीटर दूध की आपूर्ति करता है, जिसमें से 33 लाख लीटर की आपूर्ति दिल्ली-एनसीआर में की जाती है। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध की आपूर्ति करती है। दोनों कंपनियों ने कीमतों में वृद्धि के लिए कच्चे दूध की खरीद की ऊंची लागत को जिम्मेदार ठहराया है और कहा कि उन्हें दूध की बिक्री से होने वाली आय का करीब 80 प्रतिशत सिर्फ खरीदने में ही खर्च करना पड़ रहा है।

मदर डेयरी फुल क्रीम अब 55 रुपये/लीटर, अमूल गाय का दूध 44 रुपये/लीटर में मिलेगा

मदर डेयरी का टोकन दूध अब दो रुपये महंगा होकर 42 रुपये प्रति लीटर होगा। फुल क्रीम दूध की एक लीटर वाली थैली अब 55 रुपये में तथा आधा लीटर थैली 28 रुपये में मिलेगी। इनकी पुरानी दरें क्रमश: 53 रुपये और 27 रुपये हैं। टोन्ड दूध अब 45 रुपये लीटर में तथा डबल टोन्ड दूध 36 रुपये के बजाय 39 रुपये लीटर में मिलेगा। इसी तरह गाय का दूध भी तीन रुपये महंगा होकर 47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में, अमूल गोल्ड और अमूल ताजा दो-दो रुपये महंगा होकर क्रमश: 55 रुपये और 44 रुपये लीटर में मिलेगा।

अमूल का गाय दूध का दाम भी 42 रुपये की जगह 44 रुपये प्रति लीटर होगा। अमूल ने कहा कि पिछले तीन साल में उसने थैली वाले दूध के दाम में केवल दो बार बदलाव किए हैं। बयान में कहा गया है, "इस साल पशु चारे के दाम में 35 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है। चारे की कीमत बढ़ने और अन्य लागत को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया गया है।"

मदर डेयरी, अमूल ने पशुओं के चारे की कीमतों और विपरीत मौसम को ठहराया जिम्मेदार

मदर डेयरी ने कहा, ‘‘मानसून लंबा खिंच जाने तथा दूध उत्पादन के अनुकूल सत्र की देर से शुरुआत समेत विपरीत मौसम परिस्थितियों के चलते विभिन्न राज्यों में दूध की उपलब्धता कम हुई है। प्रतिकूल मौसम के कारण पशुचारा की कीमतें भी बढ़ गयी हैं। इसका असर दूध उत्पादकों को किये जाने वाले भुगतान पर पड़ा है। सर्दियों में कच्चे दूध की कीमतें सामान्यत: कम हो जाती हैं, लेकिन इस बार बढ़ गयी हैं।’’

कंपनी ने कहा कि दूध उत्पादक किसानों को किया जाने वाला भुगतान करीब 20 प्रतिशत यानी छह रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गया है। इस कारण उसे दाम बढ़ाने पर बाध्य होना पड़ा है। सामान्य तौर पर सर्दियों में दूध के दाम नीचे रहते हैं लेकिन इस साल बारिश और उसके बाद मानसून के देरी से आने की वजह से कीमतों में उछाल आया है। दो प्रमुख डेयरी कंपनियों के दूध की कीमतें बढ़ाने का असर खुदरा मुद्रास्फीति पर भी पड़ेगा , जो कि पहले से ही नवंबर महीने में उछलकर 5.54 प्रतिशत पर पहुंच गया है। यह तीन साल से अधिक का उच्च स्तर है। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा