लाइव न्यूज़ :

अमेजन, कैटामरान का अपने संयुक्त उद्यम प्रायोन को अगले साल समाप्त करने का फैसला

By भाषा | Updated: August 9, 2021 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन और एन आर नारायण मूर्ति की कैटामरान ने अपने संयुक्त उद्यम ‘प्रायोन बिजनेस सर्विसेज’ को अगले साल समाप्त करने का फैसला किया है।

दोनों कंपनियों ने कहा है कि उन्होंने यह फैसला परस्पर सहमति से लिया है। संयुक्त उद्यम को मई, 2022 से आगे नहीं चलाया जाएगा।

यह घोषणा ऐसे दिन हुई है जबकि उच्चतम न्यायालय ने अमेजन और उसकी प्रतिद्वंद्वी फ्लिपकार्ट की प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा उनकी जांच को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।

अमेजन और कैटामरान का संयुक्त उद्यम प्रायोन बिजनेस सर्विसेज 2014 में बना था। इसका 19 मई, 2022 को नवीकरण होना था।

दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में कहा कि हमने परस्पर सहमति से इस संयुक्त उद्यम को मौजूदा समयसीमा से आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

हालांकि, अमेजन और कैटामरान दोनों ने ही इस फैसले की वजह नहीं बताई है।

प्रायोन बिजनेस सर्विसेज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी क्लाउडटेल अमेजन.इन पर सबसे बड़ी विक्रेता है। इस संयुक्त उद्यम ने तीन लाख विक्रेताओं और उद्यमियों को ऑनलाइन जाने में मदद की है और 40 लाख दुकानदारों की डिजिटल भुगतान क्षमता में सहयोग किया है।

बयान में कहा गया है कि इससे इन एसएमबी तथा दुकानदारों की देश के लाखों ग्राहकों तक पहुंच सुनिश्चित हो सकी है।

कैटामरान के अध्यक्ष एमडी रंगनाथ ने कहा, ‘‘अमेजन के साथ हमारे संयुक्त उद्यम की समय सीमा समाप्त हो रही है। इस सफल भागीदारी के जरिये हमने डिजिटलीकरण को मजबूत किया तथा छोटे-बड़े शहरों के हजारों एसएमबी को सशक्त किया।’’

अमेजन इंडिया के वैश्विक वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा भारत में प्रमुख अमित अग्रवाल ने कहा कि दोनों कंपनियों ने ई-कॉमर्स के शुरुआती दिनों में यह गठजोड़ किया था। ‘‘हमें इस बात की खुशी है कि इस संयुक्त उद्यम के जरिये हम ई-कॉमर्स को आगे बढ़ा पाए। हमारे सैकड़ों कर्मचारियों के प्रयासों से 43 लाख छोटे कारोबार को फायदा हुआ और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा हुए।’’

नियामकीय दस्तावेजों के अनुसार, क्लाउडटेल का राजस्व वित्त वर्ष 2019-20 में 27.6 प्रतिशत बढ़कर 11,412.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो 2018-19 में 8,944.71 करोड़ रुपये था। इस दौरान उसका मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 29.38 करोड़ रुपये से 67.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

अमेजन और कैटामरान ने ऐसे समय अलग होने का फैसला किया है जबकि विदेशी निवेश वाली ई-कॉमर्स कंपनियों के परिचालन को लेकर जांच बढ़ाई जा रही है।

व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का कहना है कि इन कंपनियों के इस तरह के व्यवहार से ऑफलाइन रिटेलरों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने सोमवार को कहा कि इस बात की संभावना नहीं कि अमेजन-कैटामरान ने जांच से बचने की रणनीति के तहत अपनी भागीदारी समाप्त करने की घोषणा की है। ‘‘जब अमेजन की जांच होगी, तो इस बारे में भी जांच होगी।’’

उन्होंने कहा कि क्लाउडटेल को लेकर कुछ सवाल खड़े होंगे, उनका जवाब सीसीआई द्वारा अमेजन के कारोबार के मॉडल की जांच से मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार