लाइव न्यूज़ :

अमेजन ने अपनी बढ़ती लागत को कम करने की घोषणा की, विक्रेता शुल्क में पांच फीसद ‘ईंधन और मुद्रास्फीति अधिभार’ जोड़ा, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2022 16:42 IST

मार्च में मुद्रास्फीति 8.5 फीसदी बढ़ गई। पेट्रोल-डीजल के दाम बीते 12 महीनों में 48 फीसदी बढ़ गए। ईंधन और मुद्रास्फीति बढ़ने से चुनौतियां बढ़ गईं।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी की ओर से हालिया फैसले के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई।अमेजन ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि यह अतिरिक्त शुल्क 28 अप्रैल से प्रभाव में आएगा।यह परिधान और गैर-परिधान दोनों प्रकार की वस्तुओं पर लागू होगा।

सिएटलः अमेजन ने अपनी बढ़ती लागत को कम करने के लिए घोषणा की है कि वह तृतीय-पक्ष विक्रेताओं से वसूले जाने वाले शुल्क पर पांच फीसद ‘ईंधन एवं मुद्रास्फीति अधिभार’ लगाएगा। तृतीय-पक्ष विक्रेता वे हैं जो इस ई-कॉमर्स कंपनी की सेवाओं का उपयोग करते हैं।

 

अमेजन ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि यह अतिरिक्त शुल्क 28 अप्रैल से प्रभाव में आएगा और यह परिधान और गैर-परिधान दोनों प्रकार की वस्तुओं पर लागू होगा। इससे पहले अमेजन ने बीते नवंबर में शुल्क वृद्धि की घोषणा की थी जो जनवरी से लागू हुई थी। कंपनी की ओर से हालिया फैसले के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई।

विक्रेताओं को बुधवार को भेजे गए नोटिस में अमेजन ने कहा कि कोविड-19 महामारी आने के बाद से उसकी लागत बढ़ गई है। उसने कहा, ‘‘2022 में हमें हालात सामान्य होने की उम्मीद थी क्योंकि दुनियाभर में कोविड-19 पाबंदियां हटी हैं लेकिन ईंधन और मुद्रास्फीति बढ़ने से चुनौतियां बढ़ गईं।’’ मार्च में मुद्रास्फीति 8.5 फीसदी बढ़ गई। पेट्रोल-डीजल के दाम बीते 12 महीनों में 48 फीसदी बढ़ गए।

टॅग्स :अमेजनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित