लाइव न्यूज़ :

अमेजन ने लघु एवं मझोले उपक्रमों के लिए 25 करोड़ डॉलर का कोष बनाने की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 15, 2021 16:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने बृहस्पतिवार को 25 करोड़ डॉलर (1,873 करोड़ रुपये) का कोष बनाने की घोषणा की। यह कोष भारत में लघु एवं मझोले उपक्रमों को डिजिटल बनाने में मदद करेगा। साथ यह कृषि-प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य-प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में नवोन्मेष को प्रोत्साहन देगा।

अमेजन वेब सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एंडी जेसी ने कहा, ‘‘लघु एवं मझोले उपक्रम अर्थव्यवस्था का इंजन होते हैं। भारत के संदर्भ में भी यह बात सही है। हम भारत में लघु एवं मझोले उपक्रमों (एसएमबी) को आगे बढ़ाने को लेकर उत्साहित हैं जिससे ये नवोन्मेष और अर्थव्यवस्था में योगदान दे सकें। मैं 25 करोड़ डॉलर का अमेजन संभव वेंचर फंड की घोषणा कर काफी खुश हूं।’’

जेसी ने बृहस्पतिवार को दूसरे अमेजन संभव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इसके तहत अमेजन का इरादा और एसएमबी को अपने नए कारोबार के निर्माण के लिए प्रोत्साहित करना हैं। जेसी इस साल बाद में अमेजन इंक के सीईओ का कार्यभार संभालेंगे।

अमेजन इंडिया के वैश्विक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भारत में कंट्री प्रमुख अमित अग्रवाल ने कहा कि यह कोष सर्वश्रेष्ठ विचारों को सशक्त करने का लक्ष्य लेकर चलेगा। इसमें दूरदृष्टि रखने वाले उद्यमियों को आकर्षित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई