लाइव न्यूज़ :

एक्जोनोबेल इंडिया ने कोविड-19 राहत पहल के तहत 55 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दान किए

By भाषा | Updated: July 14, 2021 23:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली 14 जुलाई पेंट बनाने वाली कंपनी एक्जोनोबेल इंडिया ने कहा कि उसने कोविड-19 राहत पहल के तहत पांच राज्यों को 55 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किये हैं।

कंपनी ने बुधवार को अपनी नयी पहल ‘पीपल,प्लेनेट,पेंट’ की भी घोषणा की।

कंपनी ने इसके अलावा पांच राज्यों में जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए भी कई कदम उठाये हैं तथा स्कूलों के बंद होने से प्रभावित 300 बच्चों की शैक्षिक जरूरतों को भी पूरा किया।

कंपनी के प्रबंध निदेशक राजीव राजगोपाल ने कहा,‘‘एक जिम्मेदार कॉरपोरेट कंपनी होने के नाते एक्जोनोबेल इंडिया सभी की भलाई के लिए योगदान देने में दृढ़ विश्वास रखती है। यह हमारे एजेंडा का एक अभिन्न अंग है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी इन चुनौतीपूर्ण समय में चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों की सुरक्षा में योगदान करने के लिए सरकारी एवं अन्य संगठनों के साथ साझेदारी करना जारी रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर