लाइव न्यूज़ :

सेवाओं को बेहतर करने के लिए स्पेक्ट्रम, क्षमता बढ़ाने पर निवेश किया है एयरटेल ने:सीईओ

By भाषा | Updated: April 29, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 29 अप्रैल कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच निजी क्षेत्र की दूरसंचार सेवा प्रदाता एयरटेल ने कहा है कि ‘इस कठिन समय’ में उसका प्रयास है कि उसकी सेवाओं पर ग्राहकों का पूरा भरोसा रहे और सेवाओं को लेकर उनका अनुभव सुखद रहे।

कंपनी साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते खतरों को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षात्मक उपाय भी कर रही है।

कंपनी ने कहा है कि उसने सेवाओं की गुणवत्ता और कवरेज के विस्तार के लिए स्‍पेक्‍ट्रम पर 18,000 करोड़ रूपये से ज्‍यादा का नया निवेश किया है, जिससे आने वाले महीनों में इनडोर कवरेज में “जबरदस्त” सुधार होगा।

एयरटेल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोपाल विट्ठल ने “कोविड-19 की दुखद और विनाशकारी दूसरी लहर” के बीच ग्राहकों के नाम संदेश में कहा है कि ‘कंपनी ने यह सुनिश्चित करने के लिये कई कदम उठाये हैं कि उसका कवरेज और यूजर का अनुभव बेहतर हो।’

उन्होंने कहा है कि कंपनी “साइबर फ्रॉड्स में भारी बढ़ोतरी” के बीच सुरक्षा-सम्‍बंधी उपाय बढ़ा रही है।

विट्ठल ने इसी संदर्भ में सिम की बिना सम्पर्क होम डिलिवरी और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा का उल्लेख करते हुए कहा है कि कंपनी ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा के लिये प्रतिबद्ध है।नेटवर्क की मजबूती के बारे में उन्‍होंने कहा कि कंपनी ने एक “बहुमूल्‍य स्‍पेक्‍ट्रम खरीदने के लिये 18000 करोड़ रूपये से ज्‍यादा का निवेश किया है, जो आने वाले महीनों में इनडोर कवरेज को उल्लेखनीय ढंग से सुधारेगा।”

उन्‍होंने बताया कि एयरटेल ने अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिये अतिरिक्‍त 20000 करोड़ रूपये का निवेश भी किया है, ताकि उपभोग बढ़ने पर भी आपका अनुभव बेहतर रहे।

कोविड19 महामारी के बीच लॉकडाउन और कर्फ्यू जैसी पाबंदियों के बीच दूरसंचार सेवाओं की मांग बढ़ी है।

दूरसंचार विनियामक ट्राई की त्रैमासिक सेक्‍टर अपडेट के अनुसार, दिसंबर तिमाही के दौरान वायरलेस डाटा के कुल उपयोग का परिमाण क्रमिक आधार पर लगभग 4.7 प्रतिशत बढ़ा। प्रति सब्‍सक्राइबर प्रतिमाह वायरलेस डाटा का औसत उपयोग 12.13 जीबी था। ट्राई के अनुसार, दिसंबर 2020 में खत्‍म हुई तिमाही के दौरान वायरलेस डाटा के कुल उपयोग का परिमाण बढ़कर 26405 पेटाबाइट्स हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें