लाइव न्यूज़ :

एयरटेल, सिस्को ने उद्यमों के लिए कनेक्टिविटी से जुड़े समाधान की खातिर साझेदारी की

By भाषा | Updated: July 16, 2021 12:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल और संचार उपकरण निर्माता सिस्को ने शुक्रवार को सिस्को की उद्यमों के लिए सॉफ्टवेयर-परिभाषित वाइड एरिया नेटवर्क तकनीक पर आधारित कनेक्टिविटी समाधान शुरू करने की घोषणा की।

इस साझेदारी से उद्यमों को अपने विस्तृत क्षेत्र नेटवर्क (डब्ल्यूएएन) बुनियादी ढांचे का निर्माण, इस्तेमाल, प्रबंधन सहित अन्य में मदद मिलेगी।

एयरटेल बिजनेस के निदेशक और सीईओ अजय चितकारा ने एक बयान में कहा, "हमें सिस्को के साथ अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को बढ़ाने में खुशी महसूस हो रही है। दोनों कंपनियों की ताकत को एक साथ मिलाकर हम इस जरूरत को पूरा करेंगे।"

रॉयल एनफील्ड, पैनासोनिक और कनॉट प्लाजा रेस्त्रां (उत्तर और पूर्वी भारत में मैकडॉनल्ड्स की लाइसेंसधार) कुछ ऐसी व्यापार इकाइयां हैं जिन्होंने पहले ही एयरटेल-सिस्को के सॉफ्टवेयर-परिभाषित वाइड एरिया नेटवर्क (एसडी-डब्ल्यूएएन) समाधान का विकल्प चुना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर