लाइव न्यूज़ :

विमान ईंधन 2 प्रतिशत महंगा, केरोसीन 2.19 रुपये लीटर सस्ता

By भाषा | Updated: October 1, 2020 22:10 IST

अंतरराष्ट्रीय लागत के अनुरूप यह कदम उठाया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रालियम कंपनियों की कीमत अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत 719.25 रुपये प्रति किलोलीटर या 1.82 प्रतिशत बढ़ाकर 40,211.78 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गयी।

Open in App
ठळक मुद्देराशन की दुकानों के जरिये बिकने वाले केरोसीन के दाम में 2.19 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गयी।इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने एक बयान में कहा कि केरोसीन की कीमत 25.84 रुपये लीटर से घटाकर 23.65 रुपये प्रति लीटर कर दी गयी है।

नई दिल्लीः विमान ईंधन के दाम में बृहस्पतिवार को लगभग 2 प्रतिशत की वृद्धि की गयी जबकि राशन की दुकानों के जरिये बिकने वाले केरोसीन के दाम में 2.19 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गयी।

अंतरराष्ट्रीय लागत के अनुरूप यह कदम उठाया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रालियम कंपनियों की कीमत अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत 719.25 रुपये प्रति किलोलीटर या 1.82 प्रतिशत बढ़ाकर 40,211.78 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गयी। इसके अलावा तेल कंपनियों ने राशन की दुकानों (पीडीएस) के जरिये बिकने वाले केरोसीन के दाम में कटौती की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने एक बयान में कहा कि केरोसीन की कीमत 25.84 रुपये लीटर से घटाकर 23.65 रुपये प्रति लीटर कर दी गयी है।

हालांकि दिल्ली में सभी घरों में एलपीजी और पाइप के जरिये रसोई गैस की पहुंच होने के बाद दिल्ली में राशन की दुकानों में केरोसीन की बिक्री नहीं होती। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में गिरावट से कुछ महीने पहले केरोसीन और खाना पकाने की गैस (एलपीजी) पर दी जा रही सब्सिडी को समाप्त करने में मदद मिली। आईओसी ने कहा, ‘‘मुंबई में केरोसीन की कीमत में कुल मिलाकर 16 फरवरी, 2020 से अबतक 12.73 रुपये लीटर की कमी आ चुकी है।’’ इस दौरान दूसरे बाजारों में भी दाम कम हुए हैं।

एलपीजी के बिक्री मूल्य में अक्टूबर महीने के लिये दिल्ली और अन्य बाजारों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 14.2 किलो का सिलेंडर 594 रुपये में आता है। आईओसी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों के अनुसार दिल्ली में डीजल सितंबर में 2.93 रुपये लीटर और पेट्रोल 0.97 रुपये लीटर सस्ता हुआ है।

पेट्रोल और डीजल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार के मूल्य के अनुसार संशोधन दैनिक आधार पर होता है वहीं राशन की दुकानों के जरिये बिकने वाले केरोसीन, एलपीजी और एटीएफ की कीमतों में संशोधन हर महीने की पहली तारीख को होता है। पेट्रोल के दाम में 22 सितंबर के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है और दिल्ली में यह 81.06 रुपये लीटर है। डीजल का मूल्य 29 सितंबर से 70.63 रुपये लीटर पर बना हुआ है। 

टॅग्स :एयर इंडियानरेंद्र मोदीइकॉनोमीधर्मेंद्र प्रधान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा