लाइव न्यूज़ :

एयरएशिया इंडिया ने यात्रियों को शुल्क भुगतान के साथ अतिरिक्त बैग ले जाने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: November 2, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर एयरएशिया इंडिया ने मंगलवार को कहा कि यात्रियों द्वारा निश्चित शुल्क का भुगतान करने पर उन्हें अतिरिक्त तीन किलो या पांच किलो वजन के सामान वाला बैग अपने साथ ले जाने की अनुमति होगी। तीन किलो के लिये शुल्क 600 रुपये और पांच किलो के लिये 1,000 रुपये है।

यात्रियों को अबतक एयर एशिया इंडिया के उड़ानों में अतिरिक्त सामान (केबिन बैगेज) ले जाने की अनुमति नहीं थी।

अन्य घरेलू एयरलाइंस की तरह एयर एशिया इंडिया यात्रियों को अपने साथ सात किलो वजन के सामान वाला बैग ले जाने की अनुमति देती है।

एयरलाइन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नई सेवा ‘कैरी ऑन एक्स्ट्रा’ के तहत यात्री 10 किलो सामान से लदा बैग अपने साथ यात्रा के दौरान ले जाना चाहते हैं, उन्हें 600 रुपये शुल्क देना होंगे। अगर यात्री 12 किलो वजन के सामान से लदा बैग ले जाना चाहते हैं, उन्हें 1,000 रुपये बतौर शुल्क देने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर