लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया को इसी हफ्ते किया जा सकता है टाटा समूह को हैंडओवर, मर्जर प्रक्रिया के लिए कर्मचारी कर रहे हैं देर रात तक काम

By रुस्तम राणा | Updated: January 24, 2022 16:57 IST

एयर इंडिया को 26 जनवरी के बाद किसी भी दिन टाटा को सौंपने की उम्मीद है। इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार तक एयरलाइन को टाटा को सौंप दिए जाने की उम्मीदइसके लिए एयर इंडिया के कर्मचारी कर रहे हैं दिनरात काम

एयर इंडिया को 26 जनवरी के बाद किसी भी दिन टाटा को सौंपने की उम्मीद है। इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। टाटा ग्रुप (Tata) ने भारी कर्ज में डूबी सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया को हाल में खरीदा था। बता दें कि साल 1953 में राष्ट्रीयकरण से पहले टाटा समूह ने 1932 में टाटा एयरलाइंस के रूप में एयरलाइन की स्थापना की थी। टाटा संस की इकाई, टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने एयरलाइन का नियंत्रण वापस लेने के एयर इंडिया का अधिग्रहण किया है।

एयरलाइन अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों को आंतरिक संदेश के माध्यम से सूचित किया गया है कि क्लोजिंग बैलेंस शीट सोमवार के अंत तक जमा की जानी है। उसके बाद बैलेंस शीट को समीक्षा के लिए टाटा संस को भेजा जाएगा। वहीं गुरुवार तक एयरलाइन को अपने नए मालिक को सौंप दिए जाने की उम्मीद है।

संदेश में कहा गया है, "20 जनवरी तक की क्लोजिंग बैलेंस शीट आज (सोमवार) 24 जनवरी को उपलब्ध कराई जानी है ताकि टाटा इसकी समीक्षा कर सके और बुधवार को कोई भी बदलाव किया जा सके।" इसमें कहा गया है कि अगले तीन दिन व्यस्त रहेंगे और एयरलाइन के कर्मचारियों से एयरलाइन के विनिवेश से पहले अपना सर्वश्रेष्ठ देने का अनुरोध किया। 

कर्मचारियों के सहयोग की मांग करते हुए संदेश में कहा गया है, 'हमें दिए गए कार्य को पूरा करने के लिए हमें देर रात तक काम करना पड़ सकता है। हालांकि एयर इंडिया के अधिकारियों ने कहा कि अंतिम हैंडओवर की तारीख को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन उनका लक्ष्य गुरुवार तक एयरलाइन को सौंपना है। 

आपको बता दें कि टाटा ग्रुप की कंपनी Talace Pvt Ltd ने एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस में पूरी हिस्सेदारी और ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी AISATS में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए सफल बोली लगाई थी।

टॅग्स :एयर इंडियाTata groupटाटा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट