लाइव न्यूज़ :

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, दो रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ

By भाषा | Updated: July 10, 2021 15:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई राजधानी दिल्ली और एनसीआर में दूध की प्रमुख आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की है। यह मूल्यवृद्धि रविवार से लागू होगी।

इससे पहले मदर डेयरी ने दिसंबर, 2019 में दूध की कीमतों में संशोधन किया था।

मदर डेयरी से पहले एक जुलाई से अमूल ने भी दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे।

इस मूल्यवृद्धि को उचित ठहराते हुए मदर डेयरी ने कहा कि पिछले एक साल के दौरान डेयरी किसानों से दूध की खरीद की लागत आठ से 10 प्रतिशत बढ़ गई है। इसके अलावा अन्य परिचालन खर्च में भी बढ़ोतरी हुई है।

मदर डेयरी ने कहा, “इसके मद्देनजर उसे दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करनी पड़ रही है, जो 11 जुलाई से लागू होगी।’’

मदर डेयरी ने कहा कि पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, मुंबई, नागपुर और कोलकाता में भी दूध के दाम 11 जुलाई से दो रुपये प्रति लीटर बढ़ जाएंगे।

मदर डेयरी का दूध देश के 100 से अधिक शहरों में बिकता है।

मदर डेयरी की प्रतिदिन की बिक्री 35 लाख लीटर दूध की है। इसमें से 30 लाख लीटर दूध वह दिल्ली-एनसीआर में बेचती है।

कंपनी ने बयान में कहा कि डेयरी किसानों से दूध की खरीद लागत पिछले एक साल में आठ से दस प्रतिशत प्रतिशत बढ़ी है। इसके अलावा प्रसंस्करण, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स की लागत में भी बढ़ोतरी हुई है।

बयान में कहा गया है कि पिछले तीन-चार सप्ताह में ही दूध की खरीद लागत करीब चार प्रतिशत बढ़ गई है।

कंपनी ने कहा कि वह हमेशा उपभोक्ताओं और दुग्ध उत्पादकों के बीच संतुलन कायम करने का प्रयास करती है। दूध खरीद की लागत का आंशिक बोझ ही उपभोक्ताओं पर डाला गया है।

रविवार से मदर डेयरी का टोकन वाला दूध 44 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। अभी इसका दाम 42 रुपये प्रति लीटर है।

फुल क्रीम (पोलिपैक) दूध का दाम 55 से बढ़कर 57 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।

वहीं टोंड मिल्क 45 से 47 रुपये प्रति लीटर और डबल टोंड 39 से 41 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। गाय के दूध का दाम 47 रुपये से 49 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। दूध के आधा लीटर के पाउच का दाम एक रुपये बढ़ाया गया है। इस लिहाज से एक लीटर के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर