लाइव न्यूज़ :

एडवर्ब अगले वित्त वर्ष में अपनी रोबोट विनिर्माण क्षमता को दस गुना करेगी

By भाषा | Updated: September 12, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली 12 सितंबर रोबोटिक्स और ऑटोमेशन कंपनी एडवर्ब अगले वित्त वर्ष में अपनी उत्पादन क्षमता को लगभग 10 गुना बढ़ाने के लिए भारत में अपनी रोबोट विनिर्माण इकाई का विस्तार करेगी। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी ने सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप में अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने की घोषणा की है और वह इस वर्ष के अंत से पहले अमेरिका में परिचालन शुरू करने का प्रयास कर रही है।

एडवर्ब टेक्नोलॉजी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संगीत कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘कंपनी अपनी विनिर्माण क्षमता का विस्तार करने के साथ भारत में दुनिया की सबसे बड़ी रोबोट विनिर्माण सुविधा स्थापित करना चाहती है। इस कड़ी में हम अगले वित्त वर्ष तक अपनी उत्पादन क्षमताओं का लगभग दस गुना विस्तार करेंगे।’’

कंपनी की नोएडा में एक विनिर्माण इकाई है। इसका उद्घाटन इस वर्ष मार्च में किया गया था तथा इस इकाई की उत्पादन क्षमता एक वर्ष में विभिन्न प्रकार के 50,000 से अधिक रोबोट बनाने की है।

इसके अलावा कंपनी उन क्षेत्रों में सूक्ष्म कारखाने स्थापित करेंगी, जहां मांग में बढ़ोतरी होगी। कंपनी का लक्ष्य 2025 तक शीर्ष पांच वैश्विक रोबोटिक्स कंपनियों में शामिल होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई