लाइव न्यूज़ :

अडाणी ट्रांसमिशन ने अलीपुरद्वार ट्रांसमिशन में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: November 27, 2020 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर अडाणी ट्रांसमिशन ने शुक्रवार को कहा कि उसने कल्पतरू पावर ट्रांसमिशन लि. (केपीटीएल) से अलीपुरद्वार ट्रांसमिशन में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘अडाणी ट्रांसमिशन लि. (एटीएल) ने अलीपुरद्वार ट्रांसमिशन लि. में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। उसने यह हिस्सेदारी केपीटीएल से ली है। साथ ही जरूरी नियामकीय और अन्य मंजूरी मिलने के बाद शेष 51 प्रतिशत हिस्सेदरी खरीदने को लेकर समझौता किया है...।’’

बयान के अनुसार शेयर अधिग्रहण को लेकर जुलाई 2020 में पक्का समझौता किया गया था।

इस अधिग्रहण के साथ एटीएल का कुल नेटवर्क 15,400 सर्किट किलोमीटर पहुंच गया है। इसमें से 12,200 सर्किट किलोमीटर (सीकेटी किलोमीटर) परिचालन में है और 3,200 से अधिक सीकेटी किलोमीटर क्रियान्वयन के विभिन्न चरण में हैं।

अलीपुरद्वारा ट्रांसमिशन पश्चिम बंगाल और बिहार में करीब 650 सीकेटी किलोमीटर पारेषण लाइन का परिचालन कर रही है।

एटीएल अडाणी समूह की पारेषण और वितरण कारोबार इकाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल