लाइव न्यूज़ :

नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी एसबी एनर्जी इंडिया का अधिग्रहण करेगी अडाणी ग्रीन एनर्जी

By भाषा | Updated: May 19, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई विभिन्न कारोबार से जुड़े अडाणी समूह की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लि. (एजीईएल) ने साफ्टबैंक ग्रुप कॉरपोरेशन (एसबीजी) और भारती एयरटेल की संयुक्त उद्यम एसबी एनर्जी इंडिया में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिये बुधवार को शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किये। एजीईएल ने एक बयान में यह जानकारी दी।

नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की इस संयुक्त उद्यम कंपनी में एसबीजी की 80 प्रतिशत जबकि भारती समूह की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

बयान के अनुसार, ‘‘एजीईएल ने एसबीजी (80 प्रतिशत) और भारती समूह (20 प्रतिशत) से एसबी एनर्जी इंडिया में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिये बुधवार को शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किये।’’

एसबी एनर्जी इंडिया के पास भारत के चार राज्यों में 4,954 मेगावाट क्षमता की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना है।

बयान के अनुसार यह सौदा भारत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सबसे बड़ा अधिग्रहण है।

सौदे के तहत एसबी एनर्जी इंडिया का उद्यम मूल्यांकन लगभग 3.5 अरब डॉलर (लगभग 26,000 करोड़ रुपये) आंका गया है।

बयान के अनुसार एसबी एनर्जी इंडिया की कुल क्षमता में 84 प्रतिशत सौर परियोजनाए (4,180 मेगावाट), 9 प्रतिशत पवन-सौर हाइब्रिड परियोजनाएं (450 मेगावाट) और 7 प्रतिशत पवन ऊर्जा परियोजनाएं (324 मेगावाट) हैं।

कंपनी की परियोजनाओं में 1,400 मेगावाट की परिचालन वाली सौर ऊर्जा क्षमता शामिल है और इसके अलावा, 3,554 मेगावाट निर्माणाधीन है। सभी परियोजनाओं के लिये सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई), एनटीपीसी लिमिटेड और एनएचपीसी लिमिटेड जैसी सरकारी कंपनियों के साथ 25 वर्ष का बिजली खरीद समझौता है।

इस अधिग्रहण के साथ एजीईएल की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 24,300 मेगावाट हो जाएगी। इसमें परिचालन वाली नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 4,900 मेगावाट है।

सौदा नियामकीय मंजूरी और शर्तों पर निर्भर है।

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा, ‘‘यह अधिग्रहण जनवरी 2020 में घोषित हमारे दृष्टिकोण की दिशा में एक और कदम है, जिसमें हमने 2025 तक दुनिया की सबसे बड़ी सौर कंपनी बनने और उसके बाद 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी बनने की योजना बनाई है...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर