लाइव न्यूज़ :

Adani-Hindenburg Case Verdict: अडाणी-हिंडनबर्ग मामले के बाद अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल, 3-18% की तेजी, बाजार पूंजीकरण ₹15 लाख करोड़ से अधिक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 3, 2024 13:22 IST

Adani-Hindenburg Case Verdict: अडाणी समूह की कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप जैसा कि हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल आया।अडाणी एंटरप्राइजेज में 9.11 प्रतिशत का उछाल आया। निफ्टी 104.30 अंक टूटकर 21,561.50 अंक पर कारोबार कर रहा था।

Adani-Hindenburg Case Verdict:सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अदाणी समूह के शेयरों में 3 प्रतिशत से 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे समूह का कुल बाजार पूंजीकरण ₹15 लाख करोड़ से अधिक हो गया। अडाणी समूह की कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप जैसा कि हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया है।

हिंडनबर्ग विवाद में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद बुधवार को अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल आया। उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में कहा है कि अडाणी समूह के खिलाफ आरोपों की विशेष जांच दल (एसआईटी) या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच का आदेश देने का कोई आधार नहीं है।

न्यायालय ने कहा कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) अपनी जांच तीन माह में पूरी करे। इस फैसले के बाद बीएसई पर अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 17.83 प्रतिशत चढ़ गया। एनडीटीवी में 11.39 प्रतिशत, अडाणी टोटल गैस में 9.99 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 9.13 प्रतिशत और अडाणी एंटरप्राइजेज में 9.11 प्रतिशत का उछाल आया।

अडाणी विल्मर का शेयर 8.52 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स प्रतिशत, अडाणी पावर 4.99 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स 3.46 प्रतिशत और एसीसी 2.96 प्रतिशत के लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। समूह की दो कंपनियों अडाणी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर सुबह के कारोबार में अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 319.47 अंक के नुकसान के साथ 71,544.60 अंक पर और निफ्टी 104.30 अंक टूटकर 21,561.50 अंक पर कारोबार कर रहा था।

टॅग्स :Adani Enterprisesशेयर बाजारshare bazarshare market
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित