लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी हवाईअड्डे के संचालन का जिम्मा अडाणी ग्रुप को सौंपा गया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 14:14 IST

Open in App

गुवाहाटी, आठ अक्टूबर गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के संचालन, प्रबंधन और विकास की जिम्मेदारी अडाणी ग्रुप को सौंप दी गयी है। शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि पूर्वोत्तर के सबसे प्रमुख हवाई अड्डे के विकास और आधुनिकीकरण की प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के हवाईअड्डा निदेशक रमेश कुमार ने मध्यरात्रि में आयोजित एक कार्यक्रम में नए हवाईअड्डा संचालक (अडाणी ग्रुप) के मुख्य हवाईअड्डा अधिकारी उत्पल बरुआ को गुवाहाटी हवाई अड्डे की एक प्रतीकात्मक कुंजी सौंपी।

भारत सरकार ने 2018 में गुवाहाटी हवाई अड्डे को उन छह हवाई अड्डों के समूह में शामिल किया था जिन्हें 50 वर्षों की अवधि के लिए संचालन, प्रबंधन और विकास (ओएमडी) की खातिर निजीकरण के लिए निर्धारित किया गया है। बाकी हवाई अड्डों में अहमदाबाद, लखनऊ, मेंगलूर, जयपुर और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं।

अडाणी एंटरप्राइज लिमिटेड सभी छह हवाई अड्डों के लिए सफल बोलीदाता के रूप में उभरा।

इस के अनुरूप एएआई और अडाणी एंटरप्राइज लिमिटेड ने इस साल 19 जनवरी को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

बयान में कहा गया है कि शुक्रवार से नयी हवाईअड्डा संचालक अडाणी गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एजीआईएएल) हवाई अड्डे के संचालन, प्रबंधन और विकास की जिम्मेदारी संभाल लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर