लाइव न्यूज़ :

Adani Group Shares: अदाणी समूह जलवा?, 11 कंपनियों में से 9 के शेयरों में तेजी, देखें भाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2024 12:09 IST

adani group shares: अदाणी एंटरप्राइजेज का 5.32 प्रतिशत, एनडीटीवी का 3.35 प्रतिशत, अदाणी विल्मर का 3.17 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स का 2.25 प्रतिशत और सांघी इंडस्ट्रीज का शेयर 2.19 प्रतिशत चढ़ा।

Open in App
ठळक मुद्देअदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर ने उच्च सीमा को छुआ।एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी ने 222.20 अंक फिसलकर 24,052.70 अंक पर कारोबार किया।

adani group shares: अदाणी समूह की बाजार में सूचीबद्ध 11 कंपनियों में से नौ के शेयरों में बृहस्पतिवार को सुबह के कारोबार में तेजी रही। बीएसई पर अदाणी टोटल गैस का शेयर 18.58 प्रतिशत, अदाणी पावर का 11.44 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का 9.99 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी का 9.99 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज का 5.32 प्रतिशत, एनडीटीवी का 3.35 प्रतिशत, अदाणी विल्मर का 3.17 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स का 2.25 प्रतिशत और सांघी इंडस्ट्रीज का शेयर 2.19 प्रतिशत चढ़ा। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर ने भी दिन के लिए अपनी उच्च सीमा को छुआ।

हालांकि, एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस बीच, बीएसई सेंसेक्स ने 688.82 अंक की गिरावट के साथ 79,545.26 अंक पर और एनएसई निफ्टी ने 222.20 अंक फिसलकर 24,052.70 अंक पर कारोबार किया। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने बुधवार को कहा था कि अरबपति गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में अमेरिका के विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

बल्कि उन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी के तहत आरोप लगाया गया है जिसमें मौद्रिक दंड लगाया जा सकता है। एजीईएल पर आरोप है कि सौर ऊर्जा बिक्री ठेका हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रिश्वत दी गई, जिससे कंपनी को 20 वर्ष की अवधि में दो अरब अमेरिकी डॉलर का लाभ हो सकता था।

कंपनी ने कहा कि एजीईएल के तीन अधिकारियों पर केवल प्रतिभूति धोखाधड़ी की साजिश, वायर धोखाधड़ी की साजिश और प्रतिभूति धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। आम तौर पर ऐसे आरोपों के लिए दंड रिश्वतखोरी की तुलना में कम गंभीर होते हैं। अदाणी समूह ने पिछले सप्ताह सभी आरोपों का खारिज करते हुए कहा था कि वह अपने बचाव के लिए हर संभव कानूनी रास्ता अपनाएगा।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीAdani Enterprises
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित