लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के राष्ट्रपति से मिले अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी

By भाषा | Updated: October 25, 2021 23:08 IST

Open in App

कोलंबो, 25 अक्टूबर अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने सोमवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात की। दो हफ्ते पहले उनकी कंपनी ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कोलंबो बंदरगाह के पश्चिमी कंटेनर टर्मिनल को विकसित करने और चलाने के लिए सरकार के स्वामित्व वाली श्रीलंका पोर्ट्स अथॉरिटी (एसएलपीए) के साथ एक समझौता किया था।

सूत्रों ने बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी दिए बिना कहा कि निजी यात्रा पर द्वीपीय देश आए अडाणी ने राष्ट्रपति राजपक्षे से मुलाकात की।

‘डेली मिरर’ अखबार की खबर के अनुसार, अडाणी 10 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को दो विशेष उड़ानों से श्रीलंका पहुंचे।

अहमदाबाद के भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह अडाणी ग्रुप ने पिछले महीने कोलंबो बंदरगाह के वेस्ट इंटरनेशनल कंटेनर टर्मिनल को विकसित करने के लिए श्रीलंका सरकार के स्वामित्व वाले एसएलपीए के साथ एक समझौता किया था।

70 करोड़ डॉलर का निर्माण-संचालन-हस्तांतरण (बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर) सौदा द्वीपीय देश के बंदरगाह क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा विदेशी निवेश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम