लाइव न्यूज़ :

अडानी समूह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस में 50% से अधिक हिस्सेदारी हासिल की: रिपोर्ट

By रुस्तम राणा | Updated: December 16, 2023 15:34 IST

सहायक कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (एएमएनएल) ने आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के इक्विटी शेयरों सहित 50.50 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया। हालांकि कितनी राशि में यह सौदा हुआ, रिपोर्ट में इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसमूह ने पिछले साल एनडीटीवी का अधिग्रहण करने के बाद मीडिया क्षेत्र में अपने पदचिह्नों का विस्तार कियासमूह ने IANS इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के इक्विटी शेयरों सहित 50.50 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण कियाहालांकि कितनी राशि में यह सौदा हुआ, रिपोर्ट में इसकी जानकारी नहीं दी गई है

नई दिल्ली: एक रिपोर्ट के अनुसार, अडानी समूह ने समाचार एजेंसी इंडो-एशियन न्यूज सर्विस (आईएएनएस) में 50 फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी हासिल कर ली है, जिससे पिछले साल एनडीटीवी का अधिग्रहण करने के बाद मीडिया क्षेत्र में अपने पदचिह्न का विस्तार हुआ है। सहायक कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (एएमएनएल) ने आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के इक्विटी शेयरों सहित 50.50 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया। हालांकि कितनी राशि में यह सौदा हुआ, रिपोर्ट में इसकी जानकारी नहीं दी गई है।  

एक नियामक फाइलिंग में, अडानी समूह ने कहा, "एएमएनएल ने आईएएनएस और आईएएनएस के शेयरधारक संदीप बामजई के साथ आईएएनएस के संबंध में अपने पारस्परिक अधिकारों को रिकॉर्ड करने के लिए एक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।" समाचार एजेंसी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) में ₹11.86 करोड़ का राजस्व बताया था। 

फाइलिंग के मुताबिक, आईएएनएस का सारा परिचालन और प्रबंधन नियंत्रण एएमएनएल के पास होगा, जिसके पास सभी निदेशकों की नियुक्ति का अधिकार होगा। फाइलिंग में कहा गया है, "जैसा कि ऊपर बताया गया है, अधिग्रहण के अनुसार, आईएएनएस अब एएमएनएल की सहायक कंपनी है।"

इससे पहले अडानी ग्रुप ने क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया का अधिग्रहण किया था, जो बिजनेस और वित्तीय समाचार डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म बीक्यू प्राइम का संचालन करती है। बिजनेस समूह ने पिछले साल ब्रॉडकास्टर एनडीटीवी का अधिग्रहण किया। एनडीटीवी के संस्थापकों ने कंपनी में अपने अधिकांश शेयर अडानी को हस्तांतरित कर दिए, जिससे उनके समूह को लगभग 65 प्रतिशत समाचार नेटवर्क पर नियंत्रण मिल गया।

दिल्ली स्थित समाचार मीडिया नेटवर्क द्वारा विनियामक फाइलिंग से पता चलता है कि राधिका और प्रणय रॉय ने एनडीटीवी में 27.26% हिस्सेदारी अदानी के स्वामित्व वाली इकाई को बेच दी, जिससे उसे एनडीटीवी का 64.71% हिस्सा मिल गया। खुली पेशकश और संस्थापकों के स्वामित्व वाली कंपनी के पहले अधिग्रहण के बाद अडानी के पास पहले से ही एनडीटीवी में 37% से अधिक हिस्सेदारी थी।

टॅग्स :Adani EnterprisesNDTV
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबारगौतम अडानी की कुल संपत्ति एक दिन में ₹299 करोड़ बढ़ी, सेबी द्वारा हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों से क्लीन चिट मिलने के बाद हुआ ऐसा

कारोबारHindenburg Row: गौतम अडानी ने सेबी की क्लीन चिट के बाद कहा- झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

कारोबारHindenburg case: सेबी ने हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को दी क्लीन चिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां